थकान मिटाने के लिए बनाकर पिएं संतरे के छिलके की चाय, यह है इसे बनाने की रेसिपी
अगर चाय ज्यादा मात्रा में पी जाए तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो संतरे के छिलके से बनी चाय पी सकते हैं। आपको सुनकर शायद हैरानी हो कि संतरे के छिलकों से भी चाय बनाई जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको संतरे के छिलके से बनी चाय की रेसपी बताने जा रहे हैं।;
ज्यादातर लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। चाय पीने से शरीर की थकान उतर जाती है। भारतीय लोग दूध की चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर चाय ज्यादा मात्रा में पी जाए तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो संतरे के छिलके से बनी चाय पी सकते हैं। आपको सुनकर शायद हैरानी हो कि संतरे के छिलकों से भी चाय बनाई जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको संतरे के छिलके से बनी चाय की रेसपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने री रेसिपी।
सामग्री
संतरे का छिलका- 1/2
गुड़- स्वाद अनुसार
लौंग- 2 से 3
इलायची- 1 से 2
पानी- 1/2 कप
दालचीनी- 1/2 इंच टुकड़ा
Also Read: इस बार दही कबाब नहीं बल्कि ट्राई करें दही ब्रेड रोल, बार बार खाने का करेगा मन
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले संतरे का छिलका अच्छे से धो लें।
- इसके बाद अब पैन में गुड़ छोड़कर बाकी की चीजें डाल दें।
- इसे आप 2-3 मिनट के लिए उबाल लें।
- फिर तय समय या पानी का रंग बदलने पर इसे आंच से उतार लें।
- आपकी संतरे के छिलकों की चाय बन कर तैयार है। फिर इसे कप में छान कर गुड़ मिलाकर पीने का मजा लें।