Golgappa Health Benefits: गोलगप्पे खाने से मिलते है गजब के फायदे,इन बातों को रखें ध्यान
पानीपुरी (Pani puri) या गोलगप्पा भारत का सबसे कॉमन स्ट्रीट फूड है, जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाता है। गोलगप्पा खाने में तो चटपटा तो लगता ही है। इसके साथ ही इसमें जो ingredients होते हैं, उनसे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है।;
Pani puri or golgappa health benefits: पानीपुरी (Pani puri) या गोलगप्पा भारत का सबसे कॉमन स्ट्रीट फूड है, जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाता है। गोलगप्पे खाने में तो चटपटा तो लगता ही है। इसके साथ ही इसमें जो ingredients होते हैं, उनसे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है। आइए जानते हैं कि गोलगप्पे खाने से कौन से फायदे होते है।
1- इमली (Imli)
पानी पुरी के पानी में इमली डाली जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इमली में पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
2- पुदीना (Mint)
गोलगप्पे के पानी में पुदीना भी डाला जाता है, जो आंत से संबंधित कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने और श्वसन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है।
3-हरी मिर्च (Green chilli)
हरी मिर्च से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे एनीमिया को भी ठीक किया जा सकता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है।
4- काला नमक (black salt)
काले नमक से पानी पुरी का स्वाद बढ़ जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर घरों एसिडिटी का इलाज करने के लिए किया जाता है। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं।
5- जीरा पाउडर (Cumin powder)
जीरे में आयरन की भरपुर मात्रा में पाई जाता है। इससे मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। यह पाचन में भी सुधार करता है।
गोलगप्पे खाने के फायदे
-सीमित मात्रा में गोलगप्पे खाने से वजन को कम किया जा सकता है।
-मुंह के छालों में मिलती है रात
- गोलगप्पे से एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है।
गोलगप्पे खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
-गोलगप्पे खाते समय इस बात का ध्यान रखें वह बिल्कुल हाइजीन तरीके से बनाए गए हो। कई बार ज्यादा गोल गप्पे खाने से डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।
-जिन लोगों को हाई बीपी की शिकायत हैं, उन्हें गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। इससे उनका बीपी बढ़ सकता है।
-आप बरसात के मौसम में गोलगप्पे को घर में बना कर खा सकते हैं। यह पूरी तरह से हाइजीन रहेगा।
ये भी पढ़ें- Lajwanti Plant: इन बीमारियों को जड़ से खत्म करता है छुईमुई