Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर घर में बनाएं अंगूरी पेठा, ये रही रेसिपी

आज हम आपके लिए अंगूरी पेठा (angoori petha) रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपको जरूर पसंद आएगी। आइए, जानते हैं कि अंगूरी पेठा रेसिपी (angoori petha recipe) के बारे में...;

Update: 2023-08-28 07:40 GMT

Raksha Bandhan 2023 special angoori petha recipe:  रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) के त्योहार में बस दो दिन बचे हैं। इस त्योहार पर घर में कई तरह के पकवान बनते हैं। इस रक्षा बंधन आप घर पर अंगूरी पेठा बना सकते हैं। आज हम आपके लिए अंगूरी पेठा (angoori petha) रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपको जरूर पसंद आएगी। आइए, जानते हैं कि अंगूरी पेठा रेसिपी (angoori petha recipe) के बारे में। 

अंगूरी पेठा बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

- अंगूरी पेठा : 250 ग्राम

-केसर या पीला रंग : आवश्यकतानुसार 

-चीनी- स्वादानुसार 

-सफेद चुना - आवश्यकतानुसार

-इलायची पाउडर- आवश्यकतानुसार

अंगूरी पेठा बनाने की विधि 

-सबसे पहले पेठे को दो से तीन टुकड़ों में काट लें। इसके बाद चाकू की मदद से इसके छिलके उतार लें। 

- इसके बाद पेठे को अच्छे से धो लें। 

-पेठे पर अच्छे से सफेद चूना लगाकर 2 से तीन घंटे के लिए रख दें। इसके बाद उसे अच्छे से धो लें। 

-इसके बाद आप कद्दू को अपनी पसंद के आधार पर काट लें। आप चाहे तो इसे गोल भी काट सकते हैं। 

-कद्दू के गोलों पर चूना अच्छे से लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 

-20 मिनट बाद आप इन कद्दू के गोलो को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इन्हें सूखा लें। 

ऐसे बनाएंं चाशनी 

-अब चीनी की चाश्नी बनाने के लिए एक पैन लें। इसमें पानी मिला लें।

-सुगंध और स्वाद बढ़ाने के लिए चाशनी में इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें। 

-इसे तब तक उबालते रहे तब तक की एक तार बनना शुरू न हो जाए। 

-अब इसमें कद्दू के गोले डालें। 

-इन्हें 10-12 मिनट तक चाशनी में पकाएं। 

कद्दू के गोले पक जाने पर इन्हें 1 घंटे के लिए धूप में सूखा लें।

-अब आपका अंगूरी पेठा बनकर तैयार है। 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर भाई के लिए बनाएं पनीर की खीर

Tags:    

Similar News