Rakshabandhan पर घर में बनाएं ये खास लड्डू, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
रक्षाबंधन जैसे बेहद खास त्योहार में लड्डू को कैसे भूला जा सकता है। इस दिन राखी बांधने के बाद मुंह मीठा करना शुभ माना जाता है, ऐसे में लड्डू से बेहतर विकल्प और क्या ही हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर बेसन के लड्डू बनाने की सही रेसिपी...;
Rakshabandhan: रक्षा बंधन पर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला मिठाई लड्डू है। यदि हम चाहें तो अपने घर में ही आसानी से बेसन के स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं। बता दें कि बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान होता है। इसको बनाने के लिए हमें बहुत ही कम सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए हमें सिर्फ देसी घी, बेसन और चीनी की जरूरत होती है। बाजार में मिलने वाले लड्डुओं में अकसर मिलावट होने का डर बना रहता है। जहां अधिकतर घी की जगह रिफाइंड ऑयल का प्रयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसलिए यदि हम चाहें, तो इस रेसिपी के हिसाब से घर बैठे ही बेसन के लड्डू बनाकर रक्षा बंधन पर अपने भाईयों को खिला सकते हैं।
बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री
बता दें कि बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले 500 ग्राम बेसन, 500 ग्राम बूरा लेना होगा। इसके बाद इसमें करीब 400 ग्राम घी और थोड़ा कुरकुरापन लाने के लिए 4 चम्मच सूजी का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही अगर इसे और भी स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें 10 से 12 काजू और 10 से 12 बादाम को तोडकर डालें। इसके प्रयोग से हमारा लड्डू और भी स्वादिष्ट हो जाएगा। इसके लिए हमें भारी तली वाली कड़ाही का प्रयोग करना होगा।
बेसन के लड्डू की ये है रेसिपी
1- इसमें आप बेसन के साथ पूरा घी डाल दें
2- हाई फ्लेम पर बेसन को भूनना शुरू करें
3- कुछ समय बाद गैस को काम कर लें और बेसन को लगातार भूनते रहें।
4- बेसन का कलर जब तक ब्राउन न हो जाए तक तक इसको 25 मिनट तक अच्छी तरह से भूनते रहना है।
5- बेसन जब अच्छी तरह से भुन जाए, तो गैस बंद कर कड़ाही ठंडा होने तक इसे चलाते रहना है, नहीं तो बेसन जल जाएगा।
6- एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर सूजी को भून लें और फिर इसे बेसन में मिला दें।
7 - जब बेसन ठंडा हो जाए, तो इसमें बुरा, काजू और बादाम काटकर मिला दें।
8- सभी चीजों को एकसाथ मिलाने के बाद इसे अच्छी तरह से हाथ से मसलकर मिक्स कर लें और अपनी पसंद के साइज के लड्डू बना लें।
Also read: Peanut Barfi: रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं मूंगफली की बर्फी, जानें इसे बनाने की विधि