एक बार जरूर बनाकर खाएं दिल्ली की फेमस ये टेस्टी डिश, जानें इसे बनाने का तरीका
ग दाल से बने राम लड्डू लोग काफी शौक से खाते हैं। इसे में आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको राम लड्डू बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं राम लड्डू बनाने की रेसिपी।;
दिल्ली में स्ट्रीट फूड काफी फैमस है। जिसमें राम लड्डू लोगों को काफी पसंद होते हैं। मूंग दाल से बने राम लड्डू लोग काफी शौक से खाते हैं। इसे में आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको राम लड्डू बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं राम लड्डू बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मूंगदाल - दो कटोरी
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2
हरा धनिया - एक चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंगदाल को 2-3 घंटे तक भिगोकर अलग रखें।
- इसके बाद दाल को दरदरा पीसें।
- फिर इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला दें।
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें पेस्ट को एक चम्मच से लेकर लड्डू की शेप में कड़ाही में फ्राई कर लें।
- अब लड्डूओं को सुनहरा होने तक अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
आपके राम लड्डू तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी और मूली लच्छों के साथ परोसें।