Republic Day 2020: 26 जनवरी के मौके पर बनाएं तिरंगा ढोकला, ये है रेसिपी

Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने परिवार के साथ घर पर तिरंगा ढोकला बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।;

Update: 2020-01-26 10:15 GMT

Republic Day 2020: 26 जनवरी को हर साल भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश भी होता है। लोगों के ऑफिस और बच्चों के स्कूलों की छुट्टी होती हैं। ऐसे में आप अगर गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ स्पेशल बनाकर खाना और खिलाना चाहती हैं, तो आप तिरंगा ढोकला बना सकती हैं। ये है रेसिपी।

तिरंगा ढोकला रेसिपी

तिरंगा ढोकला सामग्री

चना दाल- 125 ग्राम

मूंग दाल- 125 ग्राम

चावल- 100 ग्राम

उड़द दाल- 100 ग्राम

हींग- चुटकीभर

नींबू - 1 

मटर- 250 ग्राम

हरी मिर्च- 6

अदरक- 1 इंच टुकड़ा

तेल- 1 टेबलस्पून

नारियल- 1/2 (कसा हुआ)

हरा धनिया-  (बारीक कटा हुआ)

करी पत्ता - 4-5

राई- 2 टेबलस्पून

नमक- स्वादानुसार

पानी- 3/4 कप

फ्रूट सॉल्ट- 2.5 टेबलस्पून 

तिरंगा ढोकला विधी

-सबसे पहले दाल और चावल को 3 घंटों के लिए भिगो कर रखें।

-अब मटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बनाएं।

-एक पैन में थोड़ा तेल और नमक डाल कर उसमें मटर फ्राई करें।

-चावल को मोटा और उड़द दाल को बारीक अलग से पीसे।

-अब इसमें नमक, फ्रूट सॉल्ट और पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं।

-अब एक अलग बाउल में चने और मूंग दाल को मिक्सी में पर दानेदार पीस लें।

-इसमें नमक, हल्दी, हींग, फ्रूट सॉल्ट, नीबू का रस और पानी डाल कर मिला लें।

-अब एक ढोकले के सांचा लें।

-उसमें तेल लगाकर मिश्रण डालें और 5-7 मिनट भाप में पकाएं।

-पकने के बाद गैस बंद करें और इसके ऊपर मटर की पीठी फैला दें।

-अब ऊपर से दाल-चावल के घोल की आधा इंच मोटी परत फैला कर भाप में पका कर ठंडा कर लें।

-अब आपका ढोकला बन कर तैयार है। इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

-तेल में राई, मीठा नीम का छौंक लगाकर ढोकले के ऊपर डाल दें।

-आपका तिरंगा ढोकला बन कर तैयार है।

आप इसको नारियल और हरे धनिया से सजा कर अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।

Tags:    

Similar News