सेब का हलवा बनाने में आसान और खाने में काफी टेस्टी, तुरंत नोट करें रेसिपी
आज हम आपको सेब का हलवा के रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।;
आपने ज्यादातर सूजी का हलवा या दालों का हलवा खाया होगा। लेकिन आज हम आपको सेब का हलवा के रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
6 सेब
3 टेबलस्पून घी
काजू (कटे हुए) - 8
चीनी - स्वादनुसार
केसरिया खाने का रंग
वेनिला एंसेस - 1 चम्मच
दालचीनी पाउडर - 1/2 चम्मच
काजू, पिस्ता, बादाम - 1/2 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब को काट कर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद अब मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करके इसमें काजू रोस्ट कर लें।
- फिर अब उसी पैन में सेब को डालकर चलाते हुए पका लें।
- फिर इसे तब तक पकाएं जब तक कि सेब में से जूस अलग न हो जाए।
- फिर चीनी डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं और चीनी के बाद खाने वाला केसरिया रंग डालकर हलवा के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पका लें।
- जब हलवा पैन से अलग होने लगे तब दालचीनी पाउडर और वेनिला एंसेस डालकर 2 मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं।
- तय बाद के गैस बंद कर दें।
- इसे ड्राइ फ्रूट्स से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.