घर पर मिनटों में ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर सेब का मुरब्बा
Seb Ka Murabba Recipe रोजाना एक सेब का सेवन करने से डॉक्टर को दूर रखने की कहावत हर किसी ने सुनी होगी, लेकिन अगर आप सेब खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, स्वाद और सेहत से भरपूर सेब का मुरब्बा रेसिपी। जिसे घर पर बनाना बेहद सरल होता है। सेब के मुरब्बे के लिए आपको सामग्री में सेब - 8 (800 ग्राम),चीनी - 1 कि.ग्राम,नींबू - 2,इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच की आवश्यकता होगी।;
Seb Ka Murabba Recipe : अगर आपको अलग अलग स्वाद की चीजें खाने का शौक है और साथ ही सेहत का ख्याल भी रखते हैं, तो ऐसे में आपके सेहत के साथ स्वाद का ख्याल रखने के लिए हम आपको सेब से बनने वाले मुरब्बे की रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं घर में सेब का मुरब्बा बनाने की विधि (Seb Ka Murabba Recipe)...
सेब का मुरब्बा रेसिपी सामग्री (Seb Ka Murabba Recipe Ingredients)
सेब - 800 ग्राम
चीनी - 1 कि.ग्राम
नींबू - 2
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
सेब का मुरब्बा रेसिपी विधि (Seb Ka Murabba Recipe Process)
1. सेब का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छे तरह धोकर साफ कर लें और फिर पीलर की मदद से छीलकर पानी में इकट्ठा कर लें।
2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को एक उबाल आने तक गर्म करें।
3. पानी में उबाल आने पर पानी उसमें पहले से छीले हुए सेब डालें और हल्का नरम होने तक पका लें।
4. सेब के नरम होने पर उन्हें गर्म पानी से बाहर निकाल लें।
5. अब सेब के गर्म पानी में चीनी डालकर गाढ़ी चाशनी बनने तक पका लें।
6. चाशनी बनने पर उसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
7. अब चाशनी में पके हुए सेब को डालकर 2 दिनों तक अलग रख दें, लेकिन बीच-बीच में मुरब्बे को चलाते रहें।
8. 2 दिन बाद अब आपका सेब का मुरब्बा बनकर तैयार है।
सुझाव
तैयार सेब के मुरब्बे को फ्रिज में रख कर 2 महीनों तक रखकर खाया जा सकता है। इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आप ऎसिटीक ऎसिड या बेन्जोइक एसिड की 1 छोटी चम्मच चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App