Sooji Cutlets Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं सूजी से बने कटलेट्स, टेस्टी भी और हेल्दी भी

अगर आप नाश्ते में कुछ अलग खाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप सूजी से बने कटलेट्स खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको सूजी के कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।;

Update: 2020-10-02 16:57 GMT

अगर आप भी सुबह नाश्ते में पराठे खाकर थक गए हैं और कुछ अलग खाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप सूजी से बने कटलेट्स खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको सूजी के कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

उबले मैश्ड आलू- 4

सूजी- 1/2 कप

जीरा पाउडर- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

चाट मसाला- 1 चम्मच

काला नमक- 3 चुटकी

गरम मसाला- 3 चुटकी

हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)

अदरक- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटा)

तेल- तलने के लिए

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में आलू और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।

- इसके बाद अब पैन में 1 चम्मच तेल गर्म कर उसमें हरी मिर्च और अदरक भून लें।

-  फिर अब इसमें आलू डालकर मिक्स करें और उसके बाद सूजी डालकर पकाए।

- मिक्सचर  के पकने के बाद गैस बंद करते इसे ठंडा कर लें।

Also Read: इस आसान तरीके से घर पर बनाएंं व्हाइट सॉस पास्ता

- अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर तैयार मिक्सचर से गोल आकार के कटलेट बनाएं।

- फिर पैन में तेल गर्म करके उसमें कटलेट्स हल्का भूरा होने तक तलें।

 आपके आलू-सूजी कटलेट्स तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

Tags:    

Similar News