नाश्ते में ऐसे बनाकर खाएं सूजी उत्तपम, बनाने में लगते हैं केवल 10 मिनट

कई लोगों को सुबह नाश्ता नहीं करने की आदत होती है। जोकि बहुत गलत आदत होती है। दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। ऐस में आप उत्पम बनाकर भी खा सकते हैं। इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;

Update: 2021-07-04 12:25 GMT

कई लोगों को सुबह नाश्ता नहीं करने की आदत होती है। जोकि बहुत गलत आदत होती है। दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। ऐस में आप उत्पम बनाकर भी खा सकते हैं। इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

सूजी- 1 कप

दही- 1 कप

धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

प्याज- 1 (बारीक कटा)

टमाटर- 1 (बारीक कटा)

हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)

तेल/घी- तलने के लिए

नमक- स्वाद अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी, नमक और दही मिक्स करें।

- इसके बाद फिर इसमें पानी मिलाकर बैटर को इडली और डोसे की तरह तैयार कर लें।

- इसमें थोड़ी सब्जियां मिलाएं और बाकी की सब्जियां अलग रख दें।

- पैन को मीडियम आंच में गर्म करें और इसपर थोड़ा सा तेल लगाकर 1 बड़ा चम्मच बैटर डालकर फैला दें।

- फिर ऊपर से बाकी बची सब्जियां डाल दें।

- आप इसे परांठे की तरह दोनों ओर से घी या तेल लगाकर सेेंके।

.आपका सूजी उत्तपम बनकर तैयार है।

Tags:    

Similar News