बिना ओवन के घर में ऐसे बनाएं नानखटाई
घर में बिना ओवन के इस तरीके से नानखटाई बनाएं।;
कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं कई सारी डिश ओवन की वजह से नहीं बनाती हैं। उनमें से एक डिश नान खटाई भी है। महिलाएं सोचती तो हैं, लेकिन ओवन न होने की वजह से वह अपने हाथ खींच लेती हैं।
अब आपको बिना ओवन के परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना ओवन के नान खटाई कैसे बनती है। जी हां, नान खटाई की इस रेसिपी के जरिए आप बिना ओवन के नान खटाई बना सकती हैं।
ऐसे बनाएं
- बेसन की नान खटाई बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और चीनी को मिक्स कर लें
- इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर और छोटी इलायची डालकर अच्छे से मिलाएं
- अब 2-3 चम्मच घी बचाकर सारा घी बेसन वाले मिश्रण में डाल दें और अच्छे से मिलाते हुए आटा जैसा गूंथ लें
- कुकर में 300-400 ग्राम नमक डालकर उसके तल में फैला दें। फिर बीच में एक जाली रखकर उसपर नानखटाई की प्लेट रख दें
यह भी पढ़ें: बिना चावल-दाल भिगोए घर में ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी डोसा
- इसे धीमी आंच पर गर्म होने दें
- बर्तन के गर्म होने तक में एक प्लेट में घी डालकर उसकी ग्रीसिंग कर लें
- इसके बाद तैयार आटे से छोटी-छोटी लोई बनाते हुए उसे चपटा करके प्लेट में रखें
- अब इस प्लेट को कूकर में जाली के ऊपर रख दें और उसमें रखी प्लेट निकाल लें
- इसे ढककर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद चेक करके निकाल लें
- इस तरह बिना ओवेन के नान खटाई तैयार है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App