बिहार पंचायत चुनाव से पहले 5 आईएएस समेत 22 अधिकारियों का हुआ Transfer
बिहार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबलद किया गया है। जानकारी के अनुसार 5 आईएएस अफसरों समेत कुल 22 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।;
बिहार (Bihar) में जल्द पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने वाले हैं। उससे पहले ही बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बड़ा प्रशासनिक बदलाव (Administrative change) किया गया है। जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार में 5 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) व बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) से जुड़े 17 अफसरों के ट्रांस्फर कर दिए हैं। इसके अलावा सीएम सचिवालय (CM Secretariat) में तैनात संयुक्त सचिव अनिमेष पांडेय को अपने ही वेतनमान में गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार गृह विभाग के संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा (भाप्रस 2008) को सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह (भाप्रसे 2008) को नगर एवं आवास विभाग के विशेष सचिव, कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव विमलेश कुमार पराशर (भाप्रस 2010) को राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति की अपर कार्यालय पालक निदेशक डॉ. करुणा कुमारी (भाप्रस (एएम-2010) को कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार तथा ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह (भाप्रस 2008) को राजस्व पर्षद के सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों को वर्तमान पोस्टिंग वाले जिले में ही वरीय उप समाहर्ता के पद से स्थानांतरित करते हुए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी की तैनाती दी है। अमरेंद्र कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रोहतास, अनंत कुमार को गोपालगंज, मनीष कुमार को बेतिया, आलोक राज को दरभंगा, राजकुमार को पूर्णियां, शशांक कुमार को जमुई, अमित कुमार को किशनगंज, संतोष कुमार को सुपौल, अविनाश कुमार को सीतामढी, नवीन कुमार पांडेय को नालंदा और राजू कुमार को सारण का जिला पंचायतीराज पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के यशस्पति मिश्र को बिहार रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) का उप निदेशक, किशलय श्रीवास्तव, अनिल कुमार, विवेक चंद्र पटेल और सूर्य प्रकाश गुप्ता को सीएम सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी, विकास कुमार को सूचना जनसंपर्क विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनाती दी है।