बिहार बनकर रह गया 'गैंगरेप प्रदेश' व नीतीश कुमार ने अलटी-पलटी में बिता दिये 15 वर्ष: अंजना देवी

राजद महिला नेता अंजना देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में 15 वर्ष सिर्फ अलटी-अलटी मारकर ही बिता दिये हैं और बिहार 'गैंगरेप प्रदेश' बनकर रह गया है। साथ ही अंजना ने विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि तेजस्वी यादव बिहार से जुल्म को मिटायेंगे।;

Update: 2020-08-29 10:51 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच बिहार राजद महिला प्रदेश सह महासचिव अंजना देवी ने ट्वीट के जरिये बिहार के सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। अंजना देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में अपने 15 साल सिर्फ अलटी-पलटी करते हुए बिता दिये हैं। वहीं बिहार में पनपा है तो सिर्फ अपराध, घोटाला, भ्रष्टाचार और खास कर के राज्य 'गैंगरेप प्रदेश' बन कर रह गया है। याद रहे हाल के दिनों में बिहार में पटना, सिवान समेत कई जिलों से गैंगरेप की घटनाये सामने आई हैं। साथ अंजना देवी ने लोगों से बिहार को बचाये रखने के लिये इस बार के विधान चुनाव में नीतीश कुमार को हटाने की अपील की। इसके अलावा अंजना ने नारा देते हुये कहा कि जुल्म मिटाएंगे, नया बिहार बसाएंगे, नई डगर, नया सफर और महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे। तेजस्वी बिहार बनाएंगे।



बांका राजद ने वीडियो जारी कर नीतीश कुमार के विकास के दावों को किया खारिज

बांका राजद जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार के विकास के दावों को खारिज किया है। वीडियो बांका जिला केरजौन प्रखण्ड का एक गांव की बताई जाती है। जिसमें गांव का रास्ता बिल्कुल बदतर नजर आ रहा है। वहीं रास्ते से कई लोग भी गुजर रहे हैं और जिनके घुटनों तक पैर रास्ते में चलते वक्त कीचड़ में सने नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों को कहना है कि आजादी के बाद से ही गांव रास्ते की ऐसी ही हालत बनी हुई है। वहीं विशाल यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दावा करते हैं। बिहार के सभी शहर और गांवों-गली में नली व सड़क बनवा दी गई हैं। लेकिन हकीकत आप खुद देखिए, यह बांका जिला केरजौन प्रखण्ड का गांव है जहां पर आदमी तो क्या जानवर का भी पैदल चलना मुश्किल है। वहीं उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार को जनता इस बार सबक सिखायेगी।  




Tags:    

Similar News