शराब के नशे में धुत्त जवान ने पत्नी समेत 3 महिलाओं को मारी गोली, वजह जानने में जुटी पुलिस

बिहार के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छुट्टी आए एक जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी है। आरोपी जवान नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2021-09-06 05:45 GMT

बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले में बेतिया (Bettiah) से एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां एक जवान ने अपनी पत्नी सहित तीन महिलाओं के ऊपर गोली चला दी (Shot wife)। पत्नी के अलावा गोली पड़ोस की एक महिला और 15 वर्षीय लड़की को भी जा लगी। तीनों घायलों को उपचार के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यह दुस्साहसिक वारदात मुफस्सिल थाना इलाके स्थित बरवत गांव की बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवान शराब के नशे में धुत था और अपनी पत्नी अनिता की पिटाई कर रहा था। किसी तरह पत्नी अनिता घर से बाहर निकल गई। वह ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर छिप गई। इससे गुस्साया आर्मी का जवान अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक लेकर घर से बाहर आ गया और पत्नी समेत अन्य महिलाओं को भी गोली मार दी (Shot women)। इस गोलीबारी (firing) में पत्नी के अलावा गांव निवासी महिला पालमती देवी और गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की काजल गोली लगने से घायल हो गई।

आरोपी जवान ने पत्नी और ग्रामीण महिला को एक एक गोली मारी। और किशोरी काजल के दोनों पैर में गोली मारी। इसे वह बुरी तरह घायल हो गई। मामले की जानकारी पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी जवान को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

आरोपी नरेश साह की पत्नी का कहना है कि पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। रविवार को भी वह शराब के नशे में धुत थे और मेरे साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान यह गोलीबारी की घटना घट गई। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ था।

मामले पर बेतिया एसपी ने कहा कि वारदात की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस (Police) मामले के लिए आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी जवान की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। मेडिकल जांच में आरोपी जवान शराब के नशे में पाया गया है। पुलिस गोलीबारी की वारदात की वजह को जानने में जुट गई है।

Tags:    

Similar News