कन्हैया कुमार आज ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, उससे पहले ही समर्थकों को भेजा ये खास संदेश

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके सीपीआई नेता कन्हैया कुमार आज दोपहर अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। कन्हैया कुमार कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद प्रेस वार्ता भी करेंगे। वहीं इससे पहले कन्हैया कुमार ने अपने समर्थकों को खास संदेश भेजा है।;

Update: 2021-09-28 08:13 GMT

सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार मंगलवार को अपनी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस (Congress) ज्वाइन कर लेंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली (Congress Headquarters Delhi) में होने वाले आज दोपहर के कार्यक्रम में कन्हैया कुमार (Kanhaiay Kumar) शामिल होंगे। सामने आया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उपस्थिति में कन्हैया कुमार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए बिहार (Bihar) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा (Dr. Madan Mohan Jha) भी आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

कन्हैया कुमार द्वारा कांग्रेस ज्वाइन करने से ठीक पहले अपने समर्थकों के लिए एक खास संदेश दिया गया है। कन्हैया कुमार ने स्वयं तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस में जाने की बात सार्वजनिक कर दी। उन्होंने कांग्रेस में ज्वाइन करने का पूरा शेड्यूल लिखकर बताया है। जिसमें कन्हैया ने बताया कि वह कांग्रेस में जाने से पहले दिल्ली आईटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से वह कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना होंगे।

कन्हैया कुमार ने कहा है कि भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। साथ वहां पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। फिर प्रेस वार्ता कर दोपहर 3:30 पर मीडिया कर्मियों के सभी सवालों का जवाब देंगे। कन्हैया ने कांग्रेस ज्वाइन करने से पूर्व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ये मैसेज देने का प्रयास किया है कि वह सीपीआई से बेशक छोड़ रहे हैं। लेकिन भगत सिंह व समाजवाद के विचारों से नाता नहीं तोड़ रहे हैं।

कांग्रेस में कन्हैया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली में आज राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राहुल गांधी स्वयं यहां उपस्थित रहकर बिहार कांग्रेस के तमाम नेताओं को मैसेज देने का प्रयास करेंगे कि युवा चेहरे कन्हैया कुमार को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। इसके अलावा कन्हैया के बल पर भविष्य में कांग्रेस और भी हमलावर हो सकती है। कांग्रेस पूर्व में हार्दिक पटेल को अपने साथ लेकर गुजरात में अपनी सक्रियता बढ़ा चुकी है। बिहार कांग्रेस में जैसी गुटबाजी शामिल है। इन स्थितियों में वहां कन्हैया कुमार कितने कामयाब हो पाते हैं, अब इस बात का इंतजार होगा।

Tags:    

Similar News