Bhojpuri Holi Song 2021: इस बार इन 5 भोजपुरी गानों से मनाएं होली का जश्न, त्योहार पर लगाएं डांस का तड़का

Bhojpuri Holi Song 2021 : प्रियंका सिंह समेत वैसे तो तमाम भोजपुरी स्टार्स के होली से जुड़े गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं प्रमुख पांच भोजपुरी स्टार्स रितेश पांडे, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने भी होली 2021 को ध्यान में रखकर अपना-अपना गाना जारी किया। ये पांच भोजपुरी गाने होली 2021 से पहले ही तहलका मचा चुके हैं। इन पांच भोजपुरी गानों को सुनकर आप भी होली के अन्नद में इजाफा कर सकते हैं।;

Update: 2021-03-18 11:45 GMT

Bhojpuri Holi Song 2021: बिहार (Bihar) समेत पूर्वी यूपी (Eastern UP) में होली पर्व (Holi festival) समेत अन्य विशेष मौकों पर भोजपुरी गानों की डिमांड (Bhojpuri songs demand) काफी रहती है। होली 2021 पर अपने दर्शकों और श्रोताओं की इच्छाओं का सम्मान रखते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) समेत तमाम भोजपुरी स्टार्स ने होली से जुड़े गाने जारी किए हैं। ऐसे पांच प्रमुख होली भोजपुरी गाने (Five major holi bhojpuri songs) हम आपके लिए लेकर आएं हैं। जिनकी वीडियो देखकर एवं सुनकर आप होली 2021 के अन्नद में आप चार चांद लगा सकते हैं।

प्रमुख पांच भोजपुरी स्टार्स - पवन सिंह (Pawan Singh), रितेश पांडे (Ritesh Pandey), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirhua) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने होली 2021 पर अपने-अपने भोजपुरी गाने (Bhojpuri songs) जारी किए हैं। साथ ही इन सभी भोजपुरी स्टार्स के गानों (Bhojpuri stars songs) ने होली पर्व 2021 से पहले सोशल मीडियो से लेकर यूट्यूब तक जलवा कायम कर दिया है। नीचे दिए लिंक पर जाकर इन गानों के वीडियो देख एवं सुन सकते हैं।

1. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने Holi 2021 पर 'दुई रुपया' ('Double rupee') होली पर आधारित भोजपुरी गाना जारी किया है। खेसारी लाल यादव के 'दुई रुपया' भोजपुरी गाने ('Dui rupee' bhojpuri songs) ने जारी होने के साथ ही यूट्यूब पर तहलका कायम कर दिया है। खेसारी लाल यादव का यह गाना करीब एक महीने के अंदर तमाम माध्यमों के जरिए लगभग 9 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है।

Full View

2. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे रितेश पांडे ने भी Holi 2021 पर अपने दर्शकों और श्रोताओं को ध्यान रखते हुए 'खेलब आज होली केहू ना बोली' (Khelab Aaj Holi Kehu Nahi Boli) होली भोजपुरी गाना जारी किया है। रितेश पांडे का यह गाना जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Full View

3. Holi 2021 पर आपके भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी किसी कहां पीछे रहने वाले हैं। पवन सिंह ने अपने दर्शकों लिए 'बाबुनी तेरे रंग में' भोजपुरी होली गाना ('Babuni Tere Rang Mein' Bhojpuri Holi song) जारी किया है। पवन सिंह का यह भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। जिस की वीडियो देखने के लिए रिकार्ड तोड़ दर्शक पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो दिनों में करीब 50 लाख लोग इनके होली गाना 'बाबुनी तेरे रंग में' को देख चुके हैं।

Full View

4. भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह भी Holi 2021 पर किसी भी भोजपुरी स्टार से पीछे नहीं रहने वाली हैं। प्रियंका सिंह भी Holi 2021 के तहत होली आधारित 'फगुनवा सुना लागता' भोजपुरी गाना ('Fagunwa Suna Lagata' Bhojpuri song) जारी किया है। जिसको यूट्यूब पर काफी दर्शक देख रहे हैं।

Full View

5. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी Holi 2021 पर अपने श्रोताओं और दर्शकों की अकांछाओं को ध्यान में रखते हुए होली आधारित भोजपुरी गाना 'भोजइयन से पाला पड़े' (Bhaujaiyan se pala pade) रिलिज किया है। याद रहे निरहुआ ज्यादातर गाने जारी होने के साथ ही हिट हो जाते हैं। निरहुआ का होली आधारित भोजपुरी यह गाना 'भोजइयन से पाला पड़े' भी पीछे नहीं रहने वाला था। जो जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक अपना जलवा कायम कर रहा है।

Full View


Tags:    

Similar News