बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने WhatsApp पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

बिहार के पटना में एक सरकारी कर्मचारी पर वॉट्रसऐप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने विशेष समुदाय के खिलाफ मैसेज ग्रुप में पोस्ट किया गया। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने निर्वाचन विभाग के उपसचिव और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई थी।;

Update: 2022-06-19 13:56 GMT

बिहार(Bihar) के पटना में एक सरकारी कर्मचारी पर वॉट्रसऐप ग्रुप(Whatsapp) में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने विशेष समुदाय के खिलाफ मैसेज ग्रुप में पोस्ट किया गया। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने निर्वाचन विभाग के उपसचिव और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। अब विवादास्पद पोस्ट डालने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हार्ट में परेशानी की वजह से ये अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को विशेष समुदाय के खिलाफ व्हॉट्सऐप ग्रुप पर एक पोस्ट शेयर की गई। इतना ही नहीं, यह पोस्ट बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ग्रुप पर भी शेयर की गई। आर्थिक अपराध इकाई इस मामले को लेकर अलर्ट हो गई और मामले की जांच में लग गई। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने एफआईआर दर्ज कर ली। आर्थिक अपराध इकाई और सचिवायल पुलिस ने आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबियत ठीक नहीं बताई जा रही है। हॉर्ट संबंधी समस्या आने पर उन्हें लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट दिया है। 41वीं बैच के अधिकारी है। इन्हें मिलनसार और शांत प्रवृत्ति के अधिकारी उन्हें जानकार बता रहे है। बताया गया है कि उन्होंने मैसेज को डिलीट भी कर दिया था। दरअसल, यह पोस्ट उन्होंने कई ग्रुप पर शेयर की थी। जिसको लेकर लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की थी। बताया गया है कि आलोक कुमार ने उस पोस्ट को करीब 20 मिनट बाद ही सभी वॉट्सऐप ग्रुप से हटा दिया था।

Tags:    

Similar News