Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस ने वीडियो जारी कर बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के प्रसार-प्रसार को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लॉकडाउन के दौरान पैदल चलते लोगों की पीड़ा को दिखाने के साथ ही सूबे की विभिन्न समस्याओं को इसमें दर्शाया गया है। वीडियो में एक गीत भी है 'बोले बिहार अब के बदलें सरकार...बोले बिहार महागठबंधन सरकार...'। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा गया है।;

Update: 2020-10-19 05:50 GMT

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज से करीब 10 दिनों बाद विधानसभा के चुनावों के लिये पहले चरण का मतदान होना है। जिसको लेकर बिहार में प्रत्येक सियासी दल अपनी ओर प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बिहार के विधानसभा के चुनावों को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर भूखे, प्यासे पैदल चलते प्रवासी मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरे परिवार को दिखाया गया है। साथ ही इसमें बिहार की प्रमुख समस्याओं को भी जगह दी गई है। जैसे रोजगार को लेकर अपनी पीड़ा को व्यक्त करते युवाओं को दिखाया गया है। जारी वीडियो में एक गीत भी रखा गया है। जिसकी शुरुआत हमका बहुत ही लूटे भैया, तुमतो बहुत ही झुटे भैया.... हमरे सपने टूटे भैया, अब तो दम ही घुटे भैया..... किस जनम का बैर ये हमका कर दिये हो लाचार..... बोले बिहार ...... अब के बदलें सरकार...बोले बिहार महागठबंधन सरकार... बोले बिहार महागठबंधन सरकार.....' । वीडियो में कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए की सरकार को निशाने पर लिया गया है। साथ बिहार की वर्तमान सरकार पर वादे भी नहीं पूरे करने के आरोप इस वीडियो के माध्यम से लगाये गये हैं।



वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी व महागठबंधन से सीएम पद के प्रत्याशी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव को भी दर्शाया गया है। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पैदल सफर करते बिहार के प्रवासी मजदूर एवं उनके परिवारों को दिखाया गया है। साथ ही उनकी मदद के लिये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा किये गये मदद के ऐलान वाली अखबारों की क्लिप को वीडियो में दर्शाया गया है। कांग्रेस की ओर से वीडियो के माध्यम से पूछा गया है कि केंद्र सरकार से 2015 में मिले 1.25 लाख करोड़ रुपये के बिहार पैकेज का क्या हुआ? पूछा गया है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादे का क्या हुआ? वीडियो में सृजन घोटाले के मामले पर भी वार किया गया है। वीडियो में कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ बिहार की जनता से धोखा करने का आरोप जड़ा गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने वीडियो के माध्यम से सूबे में व्याप्त बेरोजगारी, स्वास्थ्य व कोरोना संक्रमण जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार की एनडीए सरकार को घेरा है।

Tags:    

Similar News