Bihar Assembly Elections 2020: संजय जयसवाल बोले- तेजस्वी यादव 10 नवंबर को खुद पहन लें 'वह प्याज की माला'

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव द्वारा मंहगाई को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार किया है। संजय जयसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव उस प्याज की माला को 10 नवंबर को स्वयं पहन लें।;

Update: 2020-10-26 07:49 GMT

Bihar Assembly Elections 2020: सोमवार की सुबह राजद नेता एवं महागठबंधन से सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने मंहगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। साथ ही उन्होंने बढ़ी मंहगाई को लेकर भाजपाइयों को प्याज की माला सौंपने की बात कही है। जिसको लेकर बिहार की सियासत में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव भाग्यशाली हैं। वो माला लेकर घूम रहे हैं। डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव यह माला आगामी 9 नवंबर की तारीख तक संभाल कर रखे रहें। वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 10 नवंबर की तारीख को कृप्या कर वह माला पहन लें। संजय जयसवाल ने कहा, क्योंकि उनकी बेवकूफियों के कारण उनकी पार्टी खत्म हो गई। आपको बता दें, बिहार में आगामी 10 नवंबर को विधानसभा के चुनावों का परिणाम आयेगा।



तेजस्वी यादव मंहगाई बढ़ने पर भाजपा के लोगों के लिये सौंप रहे प्याज की माला

इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुये भाजपा सरकार पर हमले बोले। उन्होंने कहा कि कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। लोगों के काम-धंधे ठप्प हैं। किसान, मज़दूर, युवा व व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को भाजपा सरकार ने मार दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है। देश भर में गरीबों पर हमले किए जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले की सरकारों में महंगाई बढ़ने पर भाजपा के लोग प्याज़ की माला पहन कर घूमा करते थे। अब हम भाजपा के लोगों के लिये यह प्याज की माला सौंप रहे हैं।

Tags:    

Similar News