बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नड्डा बोले- जो लोग जेपी की बदौलत बने नेता, वही आज दे रहे कांग्रेस का साथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज गया चुनावी रैली में विपक्षी महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुये कहा कि जो लोग जयप्रकाश नारायण 'जेपी' के आशीर्वाद से नेता बने हैं। आज वही लोग कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं व कॉंप्रोमाइज कर रहे हैं।;

Update: 2020-10-11 14:46 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज गया से बिहार में विधानसभा चुनावी प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की। याद रहे गया विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी शिवरेंद्र प्रसाद हैं। जिनके पक्ष में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित किया। बताया जाता है कि इस दौरान गया विधानसभा सीट के आप-पास की सीटों के भी एनडीए प्रत्याशी उस चुनावी रैली में उपस्थित रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने एनडीए के सभी प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांगा है। इसके अलावा जेपी नड्डा ने बिहार के भविष्य के लिये सूबे के युवाओं से विशेष अपील भी की।



गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुये जेपी नड्डा ने विरोधियों 'कांग्रेस और राजद' पर जमकर कारारे वार करे। जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि आज बिहार के लिये विशेष दिन है। क्योंकि आज के दिन ही बिहार के महान क्रांतिकारी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती है। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाये गये अघोषित आपातकाल के खिलाफ भी आंदोलन किये थे। उन्होंने कांग्रेस को देश से खदेड़ दिया था। उन्होंने जनता दल बनाया था। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग जयप्रकाश नारायण के आशीर्वाद से नेता बने हैं। आज वही लोग कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं। कॉंप्रोमाइज कर रहे हैं। इससे पहले गया पहुंचने से पहले जेपी नड्डा ने पटना में जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाकर उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। साथ ही उनकी समृतियों का अवलोकन किया।

जेपी नड्डा ने इससे पहले पटना में कहा कि कांग्रेस के थोपे गए आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण को बहुत यातनाएं दी गई। लेकिन वे सच्चाई के मार्ग से नहीं हटे। जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, बेरोज़गारी के खिलाफ उसकी नींव हिलाने का काम किया। जेपी नड्डा ने बताया कि नानाजी देशमुख जो भारतीय जनसंघ के महामंत्री थे। जिनकी राजनीति में एक पैठ थी। मध्य भारत में जिन्होंने जनसंघ को आगे लाने में बड़ा योगदान दिया था। वो भी जय प्रकाश नारायण से हमेशा प्रेरणा लेते थे।

जेपी नड्डा द्वारा गया चुनावी रैली के दौरान बिहार में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार की सरकारों द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। जेपी नड्डा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी है तो बिहार में विभिन्न अस्पताल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नये-नये राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग बन रहे हैं। बिहार में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान बिहार में केंद्र सरकार द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य भी गिनवाये। जेपी नड्डा ने बताया कि आज की शिक्षा भी ऊंचाइयां छू रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग देश में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि यह सब पीएम नरेंद्र मोदी की बदौलत हो रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 8 करोड़ 62 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि की किश्तें पहुंच रही हैं। मार्च से लेकर दीवाली या छठ तक पांच किलो चावल या 5 किलो गेंहूं और 1 किलो दाल आपको मिलता रहेगा। 80 करोड़ जनता को, यह व्यवस्था नरेंद्र मोदी जी ने की है। इस दौरान उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बिहार में घर-घर बिजली पहुंच रही है। जेपी नड्डा ने कोरोना से निपटने को लेकर बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी तारीफ की।

जेपी नड्डा ने 2005 से पहले की पूर्व सरकारों पर भी जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में बिहार में अपराध का राज था। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में पहले लोग शाम होने के बाद अपने घरों से नहीं निकलते थे। साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि लेकिन अब एनडीए की सरकार के शासन में बिहार में ऐसा कुछ भी नहीं है। बिहार में अब कानून व्यवस्था कायम है। जेपी नड्डा ने कहा कि अब बिहार में लोग अपने घरों से किसी भी समय निकल सकते हैं।

जेपी नड्डा ने इस दौरान गया पहुंचकर वहां की पवित्र धरती को भी नमन किया। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के गया में फल्गु नदी एक पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि इसी नदी पर राम और सीता भी अपने पिता का श्राद्ध करने आये थे। उन्होंने कहा कि यहां लाखों लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने आते हैं। साथ ही ये लोग यहां फल्गु नदी में स्नान करके जाते हैं।

Tags:    

Similar News