Bihar Assembly Elections 2020: नकवी का सवाल- क्या तेजस्वी यादव की पार्टी का जमात ए इस्लामी व पीएफआई से समझौता हुआ
Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तेजस्वी यादव से पूछा कि क्या उनकी पार्टी राजद का भी कांग्रेस के साथ जमात ए इस्लामी व पीएफआई के साथ समझौता हुआ है? बिहार की जनता को बता दें।;
Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम राजद एवं महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं। क्या कांग्रेस पार्टी के साथ तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' का भी जमात ए इस्लामी और पीएफआई के साथ समझौता हुआ है। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वे सवाल इसलिये पूछ रहे हैं कि जमात ए इस्लामी और पीएफआई का कांग्रेस के साथ समझौता हो चुका है। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन बातों को तेजस्वी यादव को बिहार की जनता को स्पष्ट करना होगा।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पूरी दुनिया में जमात ए इस्लामी नाम के इस संगठन की गतिविधियां खून खराबे, आतंक से भरपूर व मानवता के खिलाफ दिखाई पड़ती हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वहीं जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो कश्मीर में इनकी गतिविधियों के चलते इन पर प्रतिबंध लगाया गया।
राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़े थे तो दिखाई दिये 'जमात ए इस्लामी के झंडे': नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे थे तो देश बहुत आश्चर्यचकित था कि कांग्रेस से ज़्यादा जमात ए इस्लामी के झंडे क्यों दिखाई दे रहें? आज़ादी के बाद पहली बार अपने आप को राष्ट्रवादी पार्टी कहने वाली कांग्रेस ने मुस्लिम लीग से भी समझौता किया था। मुख्तार अब्बास नक़वी ने बताया कि उस समय कहा गया था कि ये गठबंधन की मज़बूरी है। जमात ए इस्लामी से भी यही राजनीतिक मज़बूरी हो और पीएफआई के साथ भी जो समझौते दिखाई पड़ रहे हैं। उसमें भी कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि उसमें कौन सी मज़बूरी है।