Bihar Assembly Elections 2020: सुशील मोदी बोले- कांग्रेस बिहार में शहाबुद्दीन व राजबल्लभ तक के जघन्य अपराधों पर रही चुप

Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव-राबड़ी देवी राज की पालकी ढ़ोने वाली कांग्रेस बिहार में शहाबुद्दीन से लेकर राजबल्लभ यादव तक के जघन्य अपराधों पर चुप रही। इसके अलावा सुशील मोदी ने राजद व कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाये हैं।;

Update: 2020-10-10 14:56 GMT

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस और राजद को घेरा है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने लालू यादव और राबड़ी देवी के राज की पालकी ढ़ोई है। साथ ही कांग्रेस बिहार में राजद के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से लेकर पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव तक के जघन्य अपराधों पर चुप रही है। सुशील मोदी ने कहा कि सोनिया-राहुल की पार्टी महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस की मौजूदगी में साधुओं की हत्या, राजस्थान के करौली(जयपुर) में पुजारी को जिंदा जलाया जाना व बारां में नाबालिग से बलात्कार की घटनाओं पर भी बोलने का साहस नहीं कर सकी है।



जाहिर हुआ कांग्रेस, राजद के गठबंधन का वैचारिक दिवालियापन: भाजपा नेता

भाजपा नेता सुशील मोदी ने बिहार में कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर भी सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि राजद व कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर चुप्पी साधी है। साथ ही इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे लोगों को टिकट दिया है। उसके बाद कांग्रेस और राजद के गठबंधन का वैचारिक दिवालियापन जाहिर हो गया है।

कांग्रेस द्वारा लाये जा रहे घोषणा पत्र को लेकर कसा तंज

भाजपा नेता सुशील मोदी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस द्वारा लाये जा रहे घोषणा पत्र को लेकर भी तंज कसा है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस अगर कोई घोषणा पत्र लाना चाह रही है। लेकिन कांग्रेस बताये कि उसने बिहार में खेती, व्यापार व उद्योग को चौपट कर महापलायन के लिए लाखों लोगों को मजबूर करने वाली राबड़ी देवी सरकार का समर्थन क्यों किया था? भाजपा नेता ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह राजद के साथ रहते हुए पलायन की दिशा पलटने वाला रोडमैप लागू कर सकती है?

सुशील मोदी बोले- राजस्थान व महाराष्ट्र में बिहार के लोगों के साथ क्यों हुई बदसलूकी

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की है। सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान व महाराष्ट्र में लॉकडाउन के समय फंसे बिहार के लोगों के साथ बदसलूकी क्यों हुई? सुशील मोदी ने आगे भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि कि क्या वह किसान सम्मान निधि व गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने वाली योजना को बिहार में लागू करने से रोक देगी? साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन को घोषणा पत्र नहीं, बिहार पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

Tags:    

Similar News