गे प्रेम की वजह से जमकर हुई गोलीबारी, घटना में एक लड़का गंभीर रूप से हुआ जख्मी
बिहार के बक्सर में बीती रात को जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक युवक जख्मी हो गया। वहीं इस वारदात के पीछे गे प्रेम को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।;
बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। क्योंकि यहां पर गे प्रेम (gay love) को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग (firing) हो गई। वहीं इस घटना की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। पूरे मामले को जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के मुफस्सिल थाना इलाका स्थित पांडेय पट्टी क्षेत्र में बीती रात को जमकर गालियां चलीं। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे हैरान कर देने वाला एक युवक का दूसरे से गे प्रेम बताया जा रहा है। पुलिस के पास पूरा मामला पहुंच गया है। पुलिस केस की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में दो पक्षों के बीच गे प्रेम को लेकर बहस हो गई। यही बहस धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में दब्दील हो गई। मौके पर गोलीबारी होने लगी। यह पूरी घटना दो लड़कों के आपत्तिजनक संबंध को लेकर हुई। इसी आपत्तिजनक संबंध को लेकर ये लड़के टिका-टिप्पणी करते हुए आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पांडेय पट्टी के रहने वाले राम अवधेश सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मध्य विद्यालय में टीचर हैं। जो अपने घर पर रखकर अपने एक रिश्तेदार के लड़के विकास सिंह को पढ़ाते हैं। यहीं पर लड़के विकास की मित्रता पड़ोस में निवास करने वाले अशोक यादव के बेटे अभिषेक के साथ हो गई थी।
इस बीच राम टीचर अवधेश सिंह ने आरोप जड़ा कि युवक अभिषेक का चाल-चलन ठीक नहीं है। वो लड़कियों के समान व्यवहार करता है। युवक विकास के साथ उसकी कई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो भी मिले हैं। जिसके बाद अवधेश सिंह ने अपने यहां रह रहे लड़के विकास को अभिषेक से दूर रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने लड़के विकास को अपने यहां से दिल्ली उसके पिता के पास भेजने की तैयारी कर दी। इसके लिए विकास का दिल्ली जाने के लिए सोमवार का रिजर्वेशन भी करा दिया गया। पर विकास अपने दोस्तों के बहकावे में आकर कहीं दूसरी जगह चला गया व ट्रेन नहीं पकड़ी।
वहीं सोमवार की रात में राम अवधेश के बेटे जयप्रकाश उर्फ गोलू सिंह व नई बाजार के रहने वाले उसके मित्र अशोक यादव के बेटे अभिषेक, अनिकेत व रोहित से पड़ोस में रहने वाले निहाल के साथ बहस हो गई। यही बहस धीरे-धीरे मारपीट में परिवर्तित हो गई। इसी दौरान अभिषेक व उनके भाइयों ने गोलीबारी कर दी। जिनमें से एक गोली निहाल को जा लगी।
मामले की जानकारी पर तुरंत घटनास्थल पर टाइगर मोबाइल टीम पहुंची। मौके पर सदर एसडीपीओ गोरख राम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। मामले पर एसडीपीओ गोरख राम का कहना है कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।