प्रेम प्रसंग से नाराज सौतेले पिता ने बेटी को दी खौफनाक सजा, बड़े भाई ने लगाये गंभीर आरोपी

बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।;

Update: 2021-04-01 07:25 GMT

बिहार के नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते खौफनाक वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने प्रेमी से बात करने की वजह पर सौतेले बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने फिर सौतेली बेटी के शव को पुनपुन नदी में फेंक दिया। उक्त हत्या की वारदात को नालंदा के एकंगरसराय के काली स्थान मंदिर के पास बीते रविवार को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा कि बेटी के शव को सौतेले पिता संतोषी ठाकुर ने उसी दिन फतुहा लाकर नदी में फेंक दिया। विक्रमपुर गांव के सामने पुनपुन नदी से बुधवार को पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की लाश बरामद की। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त की। पहचान हो जाने पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

भाई ने पिता पर लगाया बहन की हत्या का आरोप

नाबालिग लड़की के पिता ने अपने सौतेले पिता संतोषी ठाकुर पर मां मंजू और नाबालिग सौतेली बेटी मधु के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही कहा कि इसी दौरान संतोषी ठाकुर ने रस्सी से गला दबाकर नाबालिग लड़की मधु की हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद को बचाने के लिए मधु के शव को लेकर फतुहा चला गया। जहां उसने फोरलेन पुल से पुनपुन नदी में किशोरी के शव को फेंक दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता संतोषी ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। मामले पर फतुहा थानेदार मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ की गई। जहां उसने हत्या की बात को स्वीकार नहीं किया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता ने कहा बेटी ने की आत्महत्या 

यहां सौतेले पिता संतोषी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी मधु को एक लड़के से बातचीत करने के लिए मना किया था। इसको लेकर उसने नाबालिग के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद मधु ने आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस को आशंका है कि आरोपी पिता खुद को बचाने के लिये इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहा है। आरोपी संतोषी ठाकुर से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

ननिहाल पक्ष ने आरोपी पिता को किया था पुलिस के हवाले

मृतक लड़की के ननिहाल पक्ष के परिजनों को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली। तभी वह लोग फतुहा पहुंच गये। यहां उन्होंने कोई बहाना बनाकर नाबालिग के सौतेले पिता संतोषी को बुला लिया। जहां पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

मंजू ने 12 साल पहले की थी आरोपी संतोष ठाकुर से शादी 

12 साल पहले नवीगंज एकंगरसराय के रहने वाले आनंद ठाकुर (पूर्व पति मंजू) की मौत हो गई थी। जिसके बाद किशोरी की मां मंजू देवी ने संतोषी ठाकुर से शादी कर ली थी। मंजू देवी को पूर्व पति से दो बेटे और एक बेटी मधु थी। संतोषी ठाकुर का किसी बात के चलते अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। जो दूसरा विवाह करने के बाद से मंजू के साथ ही रहता था। यह भी आरोप है कि संतोषी ठाकुर अपनी पत्नी मंजू और उसके बच्चों की अक्सर बेरहमी से पिटाई किया करता था।

सौतेले पिता की मारपीट के चलते दुखी थी नाबालिग

नाबालिग लड़की मधु सौतेले पिता की हरकतों एवं मारपीट के चलते काफी दिनों से दुखी थी। जिससे दुखी होकर वो पूर्व में दो बार आत्महत्या करने का प्रयास भी कर चुकी थी, लेकिन दोनों ही बार परिजनों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद भी संतोषी ठाकुर नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता ही रहा। मृतक लड़की मधु के बड़े भाई अजीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Tags:    

Similar News