Bihar Election 2020 Full Schedule: चुनाव की तारीख लेकर परिणाम तक जानें बिहार चुनाव की पूरी जानकारी, बस एक क्लिक पर

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि बिहार का चुनाव कोरोना दौर का सबसे बड़ा चुनाव होगा।;

Update: 2020-09-25 08:32 GMT

Bihar Election 2020 Full Schedule: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि बिहार का चुनाव कोरोना दौर का सबसे बड़ा चुनाव होगा। जिसमें कई तरह के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। बिहार का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित होगा। जिसमें 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदान होगा और फिर 10 नवंबर को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव कोरोनो वायरस प्रोटोकॉल के साथ कम चरणों में होगा। सभी लोगों को मास्क-ग्लव्ज दिए जाएंगे साथ ही वोटिंग का समय भी बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा नामांकन के लिए नियम तय किए जाएंगे। वहीं इस बार सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रहेगी।

बिहार में तीन चरणों में मतदान

इस साल बिहार में चुनाव तीन चरणों में होना है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। फिर तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

बिहार में कम चरणों में मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनावों में सुरक्षाबलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की जाएगी। हमने लंबी दूरी तय कर दी है। कोविड-19 को ध्यान में रखा जाएगा। हमने इसके कारण चरणों की संख्या को कम कर दिया है।

इसके अलावा सुनील अरोड़ा ने चुनावी उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है। हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि जो कोई भी चुनावी उद्देश्य के लिए गलत तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करता है, उसे कानून के तहत परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

बिहार चुनाव की तारीख

3 चरणों में चुनाव

पहला फेज 28 अक्टूबर

दूसरा फेज 3 नवंबर

तीसरा फेज 7 नवंबर

बिहार चुनाव के नतीजे

10 नवंबर को नतीजे 

Tags:    

Similar News