Bihar Election Result 2020 : पीएम मोदी ने बिहार में जहां की रैलियां, जानिए उन सीटों का हाल

बिहार में पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को चुनाव प्रसार अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली की थी।;

Update: 2020-11-10 07:46 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव आज नतीजे घोषित किये जा रहे हैं। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। चलिए उन सीटों का हाल जानते हैं जहां पर बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियां की है। पीएम मोदी ने बिहार में करीब एक दर्जन रैलियां की हैं। बिहार में पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को चुनाव प्रसार अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली की थी। चलिए इन सीटों पर कौन-सी पार्टी आगे चल रही है और कौन-सी पार्टी पीछे चल रही है...

सासाराम

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजेश कुमार गुप्ता आगे हैं, जबकि जदयू के अशोक कुमार पीछे चल रहे हैं।

भागलपुर

कांग्रेस के अजित शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोहित पाण्डेय से आगे हैं।

गया

भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ से पीछे चल रहे हैं। 

दरभंगा 

भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अमरनाथ गामी से आगे हैं। 

मुजफ्फरपुर 

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार शर्मा से आगे हैं। 

पटना साहिब

कांग्रेस के प्रवीण सिंह भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर यादव से आगे हैं। 

फुलवारी 

जनता दल (यूनाइटेड) के अरुण मांझी की जीतते दिख रहे हैं। कांग्रेस के सुरेंद्र पासवान को 11:30 बजे तक एक भी मत नहीं मिला था। 

छपरा 

आरजेडी के रंधीर कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सीएन गुप्ता से बढ़ बनाए हुए हैं। 

पूर्वी चंपारण 

कल्याणपुर में जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी सीपीआई (एमएल) के रणजीत कुमार राम से आगे हैं। 

पश्चिम चंपारण 

रक्सौल सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा आगे हैं और कांग्रेस के रामबाबू प्रसाद पीछे हैं। 

समस्तीपुर 

वाल्मीकिनगर सीट से जदयू के उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप आगे हैं। 

सहरसा 

भाजपा के उम्मीदवार आलोक रंजन ने राजद की लवली आनंद से बढ़त बनाई हुई है। 

फारबिसगंज 

कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन भाजपा के विद्या सागर केसरी से आगे हैं।

Tags:    

Similar News