Bihar Elections Result: मनोज कुमार झा बोले- अभी कुछ घंटों में स्थिति होगी स्ष्पट, हम जीतेंगे
Bihar Assembly Election 2020 Results: रादज नेता मनोज कुमार झा ने शुरुआती रुझनों पर कहा कि स्थिति अभी कुछ घंटों में स्ष्पट होगी। वहीं उन्होंने दावा किया कि हम जीतेंगे।;
Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में सभी 243 विधानसभा की सीटों पर मतगणना जारी है। वहीं अब तक बिहार विधानसभा के चुनावों को लेकर सामने आये रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' को बढ़त मिलती हुई दिखाया जा रहा है। वहीं राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 103 सीटों पर आगे बताया जा रहा है।
वहीं अब तक सामने आये रुझानों को लेकर राज्यसभा सांसद एवं राजद नेता मनोज कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज कुमार झा ने कहा कि अभी शुरुआती दौर है। उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति अभी आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट होगी। वहीं मनोज कुमार झा ने कहा कि आगे हम वह साबित करके दिखायेंगे। जो हमने कहा कहा था, वो करके दिखायेंगे।
दूसरी ओर महागठबंधन में राजद सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' अब तक सामने आये रुझानों में 86 विधानसभा की सीटों पर आगे चल रही है। जिस पर मनोज कुमार झा ने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से जीत रहे हैं। इस दौरान मनोज कुमार झा ने कहा कि परिवर्तन होना सुनिश्चित है। वहीं मनोज कुमार झा ने आरोप लगाते हुये कहा कि टीवी चैनल अब तक हुई मतगणना के वास्तविक आंकड़ों को नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक डेटा आने में अभी समय लगेगा और हम जीतेंगे।
इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी विधानसभा के चुनावों को लेकर चल मतगणना के संबंध में प्रेस वार्ता की है। जहां चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि बिहार में देर शाम तक मतगणना जारी रहेगी। क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से इस बार ज्यादा मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। आपको बता दें, इस बार बिहार में 38 की जगह 55 मतगणना सेंटर बनाये गये हैं। इस वजह से मतों की गिनती करने में समय लगेगा।
ईवीएम हैक हो गई: पुष्पम प्रिया चौधरी
दूसरी ओर द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने मंगलवार को ट्वीट कर जारी मतगणना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार में ईवीएम हैक हो गई है व प्लूरल्स पार्टी के मतों को भारतीय जनता पार्टी ने अपने पक्ष में कर लिया है। याद रहे द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी भी बिहार विधानसभा के चुनावों के दौरान दो सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। बताया जाता है कि पुष्पम प्रिया चौधरी पटना की बांकीपुर व मधुबनी की बिस्फी सीट से अपनी किस्मत अजमा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक सामने आये रुझानों में पुष्पम प्रिया चौधरी दोनों ही सीटों पर पीछे चल रही हैं। इसके अलावा पुष्पम प्रिया चौधरी द प्लूरल्स पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी हैं।