Bihar Election: मतदान के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को करना पड़ा काफी इंतजार, जानें क्यों
बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के एक मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है।;
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। लेकिन उन्हें अपने मत का प्रयोग करने के लिए लंबा इंजतार करना पड़ा।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। लेकिन एक मतदाता के नाते मेरा निश्चय दृढ़ था कि बिना मतदान किए यहां से नहीं जाऊंगा।
गिरिराज सिंह वोटिंग से पहले पूजा करने मंदिर पहुंचे
बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के एक मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान के अधिकार का प्रयोग करें।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पहले चरण की 54 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा और बाकी 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।