Bihar Viral Video: आरा में आगजनी और लोगों से मारपीट कर रहे राजद के लोग, वीडियो वायरल

Bihar Elections Result 2020: बिहार के आरा जिले से आगजनी और मारपीट किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस को अंजाम देने का आरोप राजद के लोगों पर लग रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।;

Update: 2020-11-13 07:40 GMT

Bihar Elections Result 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो जाने के बाद अब आरा जिले में आगजनी की घटनायें होने की खबरें सामने आ रही हैं। आरा शहर में कुछ प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक सड़क पर आगजनी कर जाम लगा रखा है। साथ वे प्रदर्शनकारी युवा वहां से गुजरने वाले लोगों और राहगीरों के साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर रहे हैं। साथ वे प्रदर्शनकारी राहगीरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। साथ वे युवा प्रदर्शनकारी एक पार्टी विशेष के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे हैं। घटना बीते गुरुवार की बताई जाती है। इसके अलावा इस आगजनी की घटना पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

कर्नाटक से भाजपा नेता संतोष रंजन राय ने दो बार ट्विटर के माध्यम से आरा की घटना का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने आरा की इस घटना के लिये विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। एक वीडियो जारी करते हुये संतोष राय ने कटाक्ष किया कि राजद के लोग 10 लाख लोगों को नौकरी बांट रहे हैं।


भाजपा नेता संतोष राय ने अपनी ओर से सोशल मीडिया पर जारी किये गये दूसरे वीडियो को लेकर भी राजद को ही घेरा है। उन्होंने कहा कि हारने पर ये हाल है तो जितने पर क्या होता? वहीं संतोष राय ने कहा कि चिंता जाहिर करते हुये कहा कि ये है अपने आरा का हाल। अंत में उन्होंने लिखा कि बिहार को जंगलराज से महादेव ने बचा लिया है। धन्य है बिहार की जनता, साथ ही उन्होंने इसके लिये बिहार की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने भी सोशल मीडिया पर आरा के इस वीडियो को शेयर कर राजद को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा कि चुनाव में हार-जीत अलग बात है। उन्होंने कहा कि यदि आपको चुनाव परिणाम में धांधली नजर आती है तो पटना से दिल्ली तक शिकायत करिए। लेकिन सड़कों पर आम जनता के साथ तरह मारपीट करना शर्मनाक है। वो भी वहां, जहां राजद ने बड़े पैमाने पर जीत दर्ज की है।

Tags:    

Similar News