Sunday Special: जानें किन-किन राज्यों और देश सीमाओं से टच होता है बिहार, यह है पूरा इतिहास-भूगोल
बंगाल के विभाजन के बाद ही बिहार प्रदेश अस्तिव में आया था। वर्तमान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं। वहीं आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बिहार किन-किन राज्यों और किस देश को टच होता है। साथ ही बिहार का क्या इतिहास है।;
भारत (India) देश विविधताओं से भरा हुआ है। भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories of India) और 28 राज्य (states of india) हैं। इन्हीं राज्यों में से बिहार (Bihar) भी एक राज्य है। आज हम बिहार राज्य की सीमा (Bihar State Border) के बारे में बताएंगे कि बिहार की सीमा किन-किन राज्यों व देश को टच होती है। बिहार की सीमा से छूने वाले देश व राज्यों के विषय में समझने से पूर्व ही हमें बिहार की चौहद्दी से रूब-रू होना होगा। आपको बता दें बिहार की उत्तर दिशा में नेपाल (Nepal) देश है, वहीं पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल (West Bengal) राज्य है, पश्चिम दिशा में बिहार यूपी (UP) से लगता है और दक्षिण दिशा में बिहार झारखंड (Jharkhand) राज्य से लगता है।
बिहार की उत्तर दिशा में नेपाल देश स्थित है। इस स्थिति में हम जानेंगे कि बिहार के कौन- कौन से जिले की सीमा नेपाल देश को छूती है या लगी हुई। बिहार के जिन जिलों की सीमा नेपाल देश से टच होती है, उन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले शामिल हैं। नेपाल के साथ भारत के गहरे संबंध हैं या ये कहें कि नेपाल से भारत का रोटी और बेटी का नाता हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भारत और नेपाल दोनों ही देश के नागरिक सीमा के इस पार व उस पार व्यापार करने के लिए आते और जाते हैं। इसके अलावा दोनों ही देश के लोग अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह एक दूसरे देश में भी करते हैं। पर बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर तनाव होने के कारण कुछ स्थितियों में परिवर्तन आया है। पर ये भी बताया जाता है कि बिहार व नेपाल के रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं व भविष्य में भी रहेंगे।
जानकारी के अनुसार भारत और नेपाल देश की अंतराष्ट्रीय सीमा की लंबाई करीब 1750 किलोमीटर है। भारत-नेपाल देश की अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा यूपी, बिहार, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे राज्यों से लगती हुई गुजरती है। भारत-नेपाल देश की अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा अकेले बिहार राज्य से करीब 720 किलोमीटर तक छूती हुई जाती है।
यदि हम बिहार के दक्षिण दिशा में बात करें तो बिहार के दक्षिण में झारखंड राज्य स्थित है। सन 2000 में बिहार से अलग होकर एक नया राज्य झारखंड बना है। झारखंड राज्य के वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड राज्य से बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, बांका, जमूई, भागलपुर व कटिहार जिले लगते हैं।
वहीं बिहार की पश्चिमी दिशा में यूपी राज्य स्थित है। वर्तमान में यूपी के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। बिहार के आठ जिलों की सीमा यूपी राज्य से छूती है। बिहार के जिन-जिन जिलों से यूपी की सीमा टच होती हैं। उन जिलो में से गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, बक्सर, कैमूर व रोहतास जिले शामिल हैं।
बिहार का इतिहास
वहीं बिहार की पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य स्थित है। जानकारी के अनुसार बंगाल विभाजन के बाद ही बिहार राज्य अस्तिव में आया था। वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार में कुल 38 जिले हैं। जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का भारत में तीसरा नंबर है। वहीं क्षेत्रफल के मामले में बिहार का 12वां स्थान है। वहीं बिहार का क्षेत्रफल 94 हजार 163 वर्ग किलोमीटर है। वहीं वर्तमान में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। बिहार के इतिहास (history of bihar) के अनुसार बंगाल विभाजन के निर्णय का ऐलान 19 जुलाई 1905 को किया गया था। उस दौरान भारत के तत्कालीन वाइसाराय लार्ड कर्जन ने बंगाल का विभाजन किया। वहीं बिहार के किशंनगंज, पुर्णिया व कटिहार जिलों की सीमा पश्चिम बंगाल राज्य से लगती है।