पश्चिम बंगाल से फिर वापस लौटकर आया वांटेड पिंकू जायसवाल, एसटीएफ ने ऐसा कसा शिकंजा
पश्चिम बंगाल से एक बार फिर पटना का वांटेड पिंकू जायसवाल बिहार लौट आया। कुख्यात पिंकू बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही पश्चिम बंगाल में जाकर छिप गया था। अब बिहार एसटीएफ ने कुख्यात पिंकू जयसवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।;
बिहार एसटीएफ ने पटना जिले के कुख्यात 20 बदमाशों में शामिल पिंकू जायसवाल को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पिंकू जायसवाल को आज एसटीएफ द्वारा दानापुर के तकिया पर मोहल्ले से दबोच लिया गया है। बताया जाता है कि एसटीएफ ने अरेस्ट करने के बाद कुख्यात बदमाश पिंकू को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
एसटीएफ की जानकारी के अनुसार कुख्यात पिंकू दानापुर के भगतल का निवासी है। पिंकू के खिलाफ दानापुर थाने में ही 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिंकू जायसवाल वर्ष 2005 से ही अपराधिक दुनिया में सक्रिय है। पिंकू जायसवाल के खिलाफ पहला मामला दानापुर थाने में साल 2005 में ही दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि पिंकू जयसवाल का रंगदारी व जमीन पर कब्जा करना उसका पेशा रहा है। जिसके चलते उसने हत्या की वारदातों को भी अंजाम दिया है। पिंकू जायसवाल के खिलाफ गुर्गों के साथ मिलकर कई लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के कई मामले भी दर्ज हैं। पिंकू जायसवाल पर हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश रचना, दंगा, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।
एसटीएफ के अनुसार पुलिस की दशिब बढ़ने की वजह से पिंकू जयसवाल पश्चिम बंगाल भाग गया था। ऐसी जानकारियां है कि पिंकू जायसवाल आसनसोल के पास किसी स्थान पर रह रहा था। हाल में ही बिहार में हुये विधानसभा के चुनावों के दौरान पिंकू जायसवाल दानापुर आया था। लेकिन चुनाव खत्म होने के साथ ही वह एक बार फिर से बंगाल में जाकर छिप गया था। अब एक फिर पिंकू जायसवाल दानापुर आया था। इसी बीच बिहार एसटीएफ को पिंकू जायसवाल के दानापुर में उपस्थित होने की जानकारी मिल गई। एसटीएम ने शिकंजा कस कर सोमवार को तकिया पर मोहल्ले से पिंकू जायसवाल को दबोच लिया।