Farmer Protests: सुशील मोदी बोले, तेजस्वी यादव ने गांधी की प्रतिमा पर किस मुंह से दिया धरना

Farmer Protests: भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किस मुंह से धरना देने चले गये? इनके राज में लूटपाट के चलत किसानों को पलायन करना पड़ा था।;

Update: 2020-12-05 14:20 GMT

Farmer Protests: केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों के खिलाफ में देशभर के विभिन्न किसान संगठनों में विरोध है। जिसको लेकर सत्ता पक्ष और बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद बीते काफी समय से किसानों के मुद्दों को लेकर आमने - सामने दिखाई दे रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी ने शनिवार की शाम को ट्वीट कर राजद नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लिया है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लिखा कि जिनके राज में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाते थे। साथ ही इसी वजह से किसानों को राज्य से पलायन करना पड़ गया था। सुशील मोदी ने कहा कि वे ही आज पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किस मुंह से धरना देने चले गए? उन्होंने आरोप लगाया कि वो एमसीसी को संरक्षण देने और माओवाद से हाथ मिलाने वाले गांधीवाद को धोखा देना चाहते हैं।

बिहार डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किसानों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' से भी सवाल पूछे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि किसानों के लिए लाभकारी नये कृषि कानून का विरोध करने से पहले राजद को बताना चाहिए। राजद ने अपने 15 साल में किसानों के लिए क्या किया है?

याद रहे राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना स्थित गांधी मैदान में आज किसानों के समर्थन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने नये कृषि कानूनों को पूरी तरह से किसान विरोध कानून करार दिया।

Tags:    

Similar News