वर्चुअल संबोधन: जेपी नड्डा बोले, मधुबनी की पेंटिंग समेत बिहार की कई चीजों को आगे बढ़ायेंगे
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि हम मधुबनी की पेंटिंग, टिकुली कला समेत बिहार की कई चीजों को आगे बढ़ायेंगे। जिससे भारत आत्मनिर्भर होगा।;
बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओ से कहा कि हमको मधुबनी पेंटिंग, टिकुली कला को प्रेरित कर उसको भी आगे बढ़ाना है। वहीं उन्होंने कहा कि हम उसी तरह भागलपुर के सिल्क की वोकल होकर लोकल की ब्रांडिंग करनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मधुबनी का शहद, मुजफ्फरपुर की लीची को भी आगे बढ़ाएंगे। जिससे भारत आत्मनिर्भर होगा।.
कोरोना के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़ रही हैं सरकार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी और बाढ़ की त्रासदी के बीच बिहार में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा। साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार और बिहार सरकार की चल रही जंग की प्रशंसा भी की। जेपी नड्डा ने कहा कि किसको भी नहीं मालूम था कि भविष्य में कोरोना आयेगा।
उस दौरान हमारे पास एक भी कोविड19 डेडिकेटेड अस्पताल नहीं था। फिर बीते मार्च में में पीएम मोदी साहस भरा फैसला लेते हुये देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया। इस दौरान सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिये तमाम तरह के इंतजाम किये थे। इसी का परिणाम है कि आज हम कोरोना महामारी पर नियंत्रण लगाये हुये हैं। देश में मृत्यु दर बहुत कम है और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
जेपी नड्डा ने की बिहार सरकार की सराहना
जेपी नड्डा ने बताया कि बिहार में भी कोरोना महामारी से एनडीए सरकार बेहतर ढ़ंग से जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में 10 लाख डोर टू डोर स्क्रीनिंग हुई है और 35 हजार जो कोरोना जांच होती थी, अब वह एक लाख के पार चली गयी है।
प्रवासी मजदूरों को 203 करोड़ रुपये की पहुंचाई राहत
जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में कोरोना महामारी के दौरान 1.41 करोड़ राशनकार्ड धारकों को 1141 करोड़ रुपए वितरित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जीवन स्थिति को बदलने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में उस तरह हमारे 20 लाख प्रवासी मजदूर थे, उनको भी सरकार ने 203 करोड़ रुपए की राहत पहुंचाई है।
डॉ. संजय जयसवाल ने भी संबोधित किये कार्यकर्ता
इसके अलावा बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जनसंपर्क करेंगे और हर गरीब-बेसहारा की मदद करेंगे। इसके अलावा डॉक्टर संजय जयसवाल ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भविष्य के कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा बैठक को कृषि, पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने भी संबोधित किया।