शादी से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ लड़का, दूसरी लड़की के परिजनों ने बाप को गोलियों से किया छलनी

बिहार के कैमूर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक लड़के की हरकतों की वजह से उसकी पिता की जान पर बात बन गई। क्योंकि लड़का शादी से पहले किसी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया।;

Update: 2021-06-21 05:46 GMT

बिहार (Bihar) के कैमूर (Kaimur) जिले से अजब-गजब घटना (strange phenomenon) सामने आई है। यहां पर शादी से इंकार पर एक लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता पर गोलियां बरसा दी (fired bullets) हैं। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। क्योंकि लड़के (Boy) की जिस लड़की (Girl) से शादी होनी थी, उससे पहले ही वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं भाग गया (ran away with girlfriend)। साथ ही जिस लड़की के साथ शादी होनी थी वो रुक गई है। इसी बात का बदला लेने के लिए लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता को घेरकर उन पर गोलियां बरसा दीं।

यह सनसनीखेज वारदात कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के हरनाथपुर में रविवार को अंजाम दी गई। जहां प्रेम प्रसंग (love affairs) में लड़की के परिजन द्वारा लड़के के शिक्षक पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जिसमें लड़के के पिता को बचाने आया अन्य शख्स भी जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना इलाके के हरनाथपुर में एक युवती की शादी 14 मई को होने वाली थी। इस दौरान लड़का तिलक चढ़ाने के बाद गांव की ही एक लड़की के साथ फरार हो गया। मामले का पता चलते ही लड़की के परिजनों ने लड़के की गिरफ्तारी को लेकर मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लड़की पक्ष की ओर से लड़के के पिता पर दबाव बनाया जा रहा था। पर लड़का वापस नहीं लौट सका। एक महीने से ज्यादा समय गुजर गया, लेकिन ना तो लड़का ही वापस लौटा और ना ही शादी संपन्न हो सकी।

इस बात से गुस्सा होकर लड़की के परिजनों ने रविवार देर शाम लड़के के पिता पर हमला कर दिया। इन लोगों ने लड़के के पिता को रास्ते में रोक लिया व पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली लड़के के पिता के कान से छूती हुई निकली, दूसरी गोली गर्दन को छूकर पार हो गई और तीसरी गोली उनके कंधे पर जा लगी। घायल को परिवार के लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में उपचार के लिए लाया गया। पीड़ित शख्स ने इस पूरे मामले की जानकारी मोहनिया थाने को दे दी है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए उनके गांव में पहुंची। वैसे पुलिस की ओर से गोली लगने की बात से इनकार किया जा रहा है।

दूसरी ओर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके दास के अनुसार एक व्यक्ति गोली लगने का मामला सामने आया है। फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि उनके शरीर में गोली घुसी है या नहीं, इस बात का पता करने के लिए उनका एक्स-रे कराया जाएगा। एक्स-रे रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता होगा कि गोली फंसी है या निकल गई है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Tags:    

Similar News