बॉयफ्रेंड ने सालों तक नाबालिग का करवाया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर केस की जांच में जुटी पुलिस

बिहार के गोपालगंज से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो वर्षों तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।;

Update: 2021-07-14 10:42 GMT

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) में एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ दो वर्षों तक हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये वारदात जिले के कटेया थाना इलाके से सामने आई है। यहां पर धमकी देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों द्वारा बार-बार सामूहिक दुष्कर्म (gang rape of minor girl) किया है। जब नाबालिग लड़की ने इन दरिंदों की बात नहीं मानी तो लड़की की गंदी वीडियो वायरल (video viral) कर दी गई। वहीं अब पीड़ित लड़की ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस (Police) से कर दी है।

बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड (boyfriend) ने कटेया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव स्थित स्कूल में जबरन मिलने के लिए बुलाया था। स्कूल में उस युवक के साथ अन्य साथी मौजूद थे। यहीं पर पांचों लड़कों मिलकर बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को पहली बार अंजाम दिया। इस दौरान इन लड़कों ने रेप की वारदात का वीडियो भी बना लिया था। ये दरिंदे इसी वीडियो को दिखाकर ही नाबालिग लड़की का करीब दो वर्षों तक लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद कई बार धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के परिवार वालों के अनुसार 10 दिनों पहले नाबालिग लड़की ने इन दरिंदों के पास जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद इन आरोपियों ने नाबालिग लड़की गंदी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित नाबालिग लड़की के बयान पर कटेया थाना में 5 युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो लड़के काम करने के बहाने खाड़ी देश फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले को लेकर तीन दिनों पहले एफआईआर दर्ज हुई थी। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

मामले पर गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस केस की तफ्तीश में जुटी हुई है। नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। एसपी ने बताया कि विदेश फरार हुए दोनों आरोपी को दबोचने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित किया जाएगा। वहीं पीड़िता के परिजन भयभीत बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराने पर उनको जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

Tags:    

Similar News