पति ने बॉयफ्रेंड की हत्या कराने की दी सुपारी, भनक लगने पर प्रेमी ने उठा दिया ये भयानक कदम
बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कराने की सुपारी दी थी। पर किसी तरह भनक लगने पर प्रेमी ने उससे पहले ही अपनी विवाहित प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।;
बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह मामला जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सांख पंचायत के चपरिया बहियार से जुड़ा हुआ है। जहां बदमाशों ने बुधवार की रात में लोहे से बने धारदार कत्ता से हमला कर 35 साल के लालन शर्मा की हत्या (Murder) कर दी। जो बड़ी सांख के रहने वाले नारायण शर्मा के बेटे थे। बदमाशों ने लालन शर्मा की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की। उसने शरीर के कई हिस्सों को बेरहमी से काटा गया।
मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब लालन शर्मा देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटे। लालन शर्मा की तलाश की गई। तो जानकारी मिली कि उन्होंने चपरिया बहियार में अपने खेत में मछली मारने के लिए जाल लगाया था। लोग वहां पहुंचे तो देखा कि खेत से खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के लोगों के बीच भी चीख-पुकार मच गई। वहीं मृतक के भाई नंदन शर्मा ने द्वारा लालन की हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी पर लगाया गया है। मामले की जानकारी पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार लाल अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने हत्या मामले के आरोप में रॉबिन कुमार को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस (Police) हिरासत में रॉबिन ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार उसने बताया कि लालन शर्मा को सूचना मिली थी उसकी पत्नी का मेरे साथ अवैध रिश्ता (illicit relationship) है। लालन की पत्नी ने ही बताया था कि मेरी हत्या कराने के लिए उसके पति ने 80 हजार रुपये में सौदा किया है। जिसके लिए पति ने 50 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए हैं। आप अलर्ट रहना। इस पर आरोपी ने कहा कि हमारी कौन जान लेगा। उससे पहले ही हम उसकी जान ले लेंगे। फिर सूचना मिली कि लालन शर्मा बहियार के लिए घर से निकल गए हैं। फिर मैंने मुर्गा काटने वाले कत्ता उठाया व बहियार में लालन का इंतजार करने लगा।
जब लालन वहां पहुंचा तो उसके पर कत्ता से हमला बोल दिया। वो तुरंत नीचे गिर गया। फिर उसपर कत्ता से ताबड़तोड़ प्रहार किए और उसकी हत्या कर दी। उस वक्त आरोपी अपने घर पहुंचकर खून से सने कपड़े चेंज ही कर रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध की वजह से शख्स की हत्या हुई है। आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने हत्या की बात स्वीकार की है। साथ हत्या मामले में आगे की तफ्तीश भी जारी है।