एक बच्चे के पिता ने किशोर के साथ की हैवानियत की हद पार, हालत गंभीर
बिहार के चंपारण एरिया के बगहा में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादीशुदा व्यक्ति ने नाबालिग किशोर के साथ घटना को अंजाम दिया है। किशोर की हालत खराब होने पर उसे एक अस्पताल में एडमिट कराया गया।;
बिहार(Bihar) के चंपारण(Champaran) एरिया के बगहा में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध(Unnatural Sex) बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादीशुदा व्यक्ति ने नाबालिग किशोर के साथ घटना को अंजाम दिया है। किशोर की हालत खराब होने पर उसे एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेतिया के लिए रेफर कर दिया। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की मां ने बताया कि पड़ोस से एक बारात गई हुई थी। जिसका एक कार्यक्रम चल रहा था। रात के समय उनका बेटा शौच के लिए करीब एक बजे से घर से निकला था। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी ने उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। वह खुद एक बच्चे का बाप है। कुकर्म की जानकारी परिजनों को देने पर आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किशोर ने घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसकी तबियत बिगड़ती चली गई।
उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कन्हैया की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वह फरार है। आरोपी ने 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी अनिल सिन्हा ने बताया की पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग कई टीमों को गठन किया गया है।