Bihar: प्रशांत किशोर पर CM नीतीश कुमार का वार, कहा- पहले कांग्रेस में विलय का दिया प्रस्ताव अब...

सीएम नीतीश ने उन्हें जदयू अध्यक्ष बनने का बड़ा ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। जिसके बाद अब खुद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर पलटवार किया है।;

Update: 2022-10-08 08:52 GMT

मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार में अपनी जनसुराज पदयात्रा (Jansuraj Padyatra) शुरू कर दी है। उन्होंने गांधी जयंती के दिन अपनी यात्रा शुरू की थी। उनका काफिला पटना से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के कार्य स्थल पश्चिम चंपारण (West Champaran) के भितिहारवा के लिए रवाना हुआ था। प्रशांत 3500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यह पदयात्रा 15 महीने तक चलेगी।

इस दौरान प्रशांत किशोर बिहार सरकार पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आए थे। वही, उन्होंने दावा किया था कि सीएम नीतीश ने उन्हें जदयू अध्यक्ष बनने का बड़ा ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। जिसके बाद अब खुद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर पलटवार किया है। नीतीश कुमार ने कहा, 'उन्हें जो कहना है बोलने दीजिए। कोई फर्क नहीं पड़ता। एक दिन हमारे पास आकर वह कह रहे थे कि हमें जदयू का कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए। अब बताओ कोई ऐसी बात कहता है?

सीएम नीतीश ने आगे कहा, 'हम जदयू का कांग्रेस में विलय क्यों करेंगे। बात आज से करीब 4-5 साल पहले की है। इसलिए उनके पास कोई जगह नहीं है। वह भाजपा (BJP) की भाषा बोलते हैं। वह हमसे मिलने आये थे। हमने उन्हें नहीं बुलाया। हमारे बीच क्या हुआ? इस पर भी हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं। वे भाजपा (BJP) के लिए हमारा विरोध कर रहे हैं।

आपको बता दें, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपनी पदयात्रा के बारे में बताया कि उनका मकसद बिहार की जनता को इस यात्रा से जोड़ना है। उनकी जरूरतों को समझें। ताकि उनकी बात सरकार तक पहुंच सके। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनकी पदयात्रा का मकसद एक नए बिहार की नींव रखना है। बिहार की विकास योजना को पंचायत स्तर पर 15 साल के लिए बेरोजगारी, पलायन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर लोगों से बातचीत के जरिए तैयार किया जाना है।

Tags:    

Similar News