मनमोहन सिंह के समय में बेहतर था देश, पर अन्ना गैंग आजादी के बाद बहुत कुछ हुआ बर्बाद : कांग्रेस
बिहार कांग्रेस नेता अनाम सुल्तान खान अनम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौर में जीडीपी बेहतर थी। वहीं वैश्विक बिरादरी मान रही थी कि भारत 2020 तक दुनिया के सुपरपावर मुल्कों की फेहरिस्त में शामिल हो जायेगा। पर अन्ना गैंग आजादी के बाद से इस देश में बहुत कुछ बार्बाद हो गया।;
बिहार कांग्रेस नेता अनाम सुल्तान खान अनम ने गिर रही जीडीपी ग्रोथ के बीच मंगलवार को ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि एक समय में पूरा विश्व डॉ. मनमोहन सिंह के काम का लोहा मानता था। कांग्रेस नेता ने कहा कि और तो और वैश्विक बिरादरी में द्वारा ये बातें कही जाती थी कि 2020 तक भारत दुनिया के सुपरपावर मुल्कों की फेहरिस्त में शामिल हो जायेगा।
अनाम सुल्तान खान ने कहा, पर उस समय तो देश मे ही देश के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। वहीं कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अन्ना गैंग आजादी के बाद इस देश में सबसे ज्यादा त्रासदी साबित हुई। अन्य ट्वीट केे जरिये उन्होंने गिर रही जीडीपी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि मित्रों जीडीपी ग्रोथ नहीं गिरी है, बल्कि वह तो हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए जीडीपी पीछे जाती दिख रही है!
कांग्रेस नेता ने अन्ना हजारे पर साधा निशाना
अनाम सुल्तान खान ने कहा कि बीते वर्षों में अन्ना हजारे द्वारा घोटाला-घोटाला, भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार चिल्ला कर पूरे देश को भ्रमित किया गया। वहीं अनाम ने कहा कि अन्ना हजारे ने अपने चेलों को अलग-अलग राजनीतिक दल में सेट किया। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे जिस भ्रष्टाचार की बात करते थे वो तमाम फ़ाइल आज बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उन फाइलों की वास्तविकता ही नहीं थी। वहीं उन्होंने अन्ना हजारे पर निशाना साधते हुये कहा कि अन्ना हजारे देश के लोगों के मन मे जहर भर कर 2014 में ही क्वारंटाइन हो गये थे।