Coronavirus: पूर्णिया के आईजी बिनोद कुमार का निधन, तेजस्वी यादव ने जताया शोक

Coronavirus: पूर्णिया के आईजी बिनोद कुमार रविवार की सुबह एम्स पटना में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनके निधन पर बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने शोक वक्त किया है।;

Update: 2020-10-18 08:41 GMT

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस का कहर आये दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं दिन-प्रतिदिन बिहार में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार तक बिहार में कोरोना वायरस की वजह से 990 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब जानकारी है कि पूर्णिया के आईजी बिनोद कुमार रविवार की सुबह कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमण के उपचार के लिये एम्स पटना में तीन दिन पूर्व भर्ती कराये गये थे। उनके निधन पर राजद एवं बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने शोक जाहिर किया है।



आपको बता दें बिहार में कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन अपना कहर बरपा रहा है। हाल के दिनों में ही बिहार में कोरोना वायरस की वजह से बिहार में वर्तमान सरकार के दो मंत्रियों को जान गवानी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक दो दिनों पहले बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया। कपिलदेव कामत का भी कोरोना संक्रमण को लेकर पटना एम्स में उपचार चल रहा था। वे बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री के पद आसीन थे। इससे पहले नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री विनोद सिंह का भी कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ था। उनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था।

इसके अलावा गत माह राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का भी कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। उनका भी कोरोना के संबंध में इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते जुलाई महीने में भाजपा एमएलसी सुनील सिंह का भी इसी वायरस की वजह से निधन हुआ था। इसके अलावा बिहार में कोरोना वायरस से अब तक कई वरिष्ठ अफसर प्रभावित हो चुकें हैं।

Tags:    

Similar News