बिहार के पूर्णिया में सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर मौत

बिहार के पूर्णिया में घरेलू गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग में झुलसकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2020-07-21 10:52 GMT

बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के खपड़ा पंचायत के गवालगांव वार्ड संख्या- सात में घरेलू गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के सात लोग आग में झुलस गए। हादसे में बुरी तरह झुलसे पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं झुलसे दो लोगों की अस्पताल में अब भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर खपरा पूर्व मुखिया अरुण यादव ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर लीक कर रहा था, परिवार को नहीं पता था। जैसे ही परिवार के किसी सदस्य ने आग जलाने की कोशिश की तो पूरा घर जल उठा। इससे घर में मौजूद एक महिला व एक पुरुष और पांच बच्चे गंभीर रूप से आग में झुलस गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां तीन वर्षीय प्रीति कुमारी की मौत हो गई। प्रीति हरे रामपुर निवासी पप्पू यादव की बेटी थी व अपनी मां बेबी देवी के साथ अपने नाना के घर आई हुई थी।

वहीं आग में वीरेंद्र यादव के बेटे पिंटू यादव व उनकी बहन बेबी देवी व चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से चार की मौत हो गई। मृतकों मां बेबी देवी व तीन वर्षीय प्रीति कुमारी और युवक पिंटू कुमार यादव और दो अन्य शामिल बताए गए हैं।

Tags:    

Similar News