Bihar Assembly Elections 2020: दिव्या बोली- सुशील मोदी रोजगार को लेकर बिहार की युवा शक्ति का करते हैं अपमान

Bihar Assembly Elections 2020: मुंगेर की तारापुर विधानसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार दिव्या प्रकाश यादव ने सुशील मोदी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है। दिव्या ने कहा कि सुशील मोदी कहते हैं कि बिहार के युवा मौज-मस्ती के लिये दूसरे राज्यों में रोजगार खोजने जाता है। यह बिहार की युवा शक्ति का अपमान है।;

Update: 2020-10-08 10:19 GMT

Bihar Assembly Elections 2020: मुंगेर की तारापुर विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश यादव राजद की ओर से महागठबंधन की साझा उम्मीदवार है। दिव्या प्रकाश ने गुरुवार को ट्वीट के जरिये बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर रोजगार के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। दिव्या प्रकाश ने कहा कि जब बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील मोदी कहते हैं कि बिहार का नौजवान मौज-मजे के लिए दूसरे राज्यों में रोजी-रोजगार खोजने जाता है। दिव्या प्रकाश ने का कि तब क्या वे बिहार की युवा शक्ति की बेइज्जती नहीं करते! दिव्या प्रकाश ने कहा कि इसी अपमान की स्थिति को बदलने के लिए तेजस्वी यादव ने बिहार के नौजवानों से वादा किया है। राजद की सरकार बनते ही पहली कलम से 10 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।

दिव्या प्रकाश ने नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को 15 वर्ष से ठगने का आरोप लगाया

दिव्या प्रकाश ने अन्य ट्वीट के माध्यम से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया है। दिव्या प्रकाश ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 साल तक विकास के नाम पर ठगने के बाद पिछली बार सात निश्चय का झांसा बिहार की जनता को दिया था। दिव्या प्रकाश ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार इन निश्चयों का रिवाइज्ड वर्ज़न ला रहे हैं। लेकिन पिछली निश्चय कितने नाकाम रहे हैं। यह नीतीश कुमार के गठबंधन सहयोगी भी जानते हैं। बिहार की जनता तो इस बात को जानती ही है।



लालू यादव से मल्लाह समुदाय को सदैव मिला है प्रेम: दिव्या  प्रकाश 

दिव्या प्रकाश यादव द्वारा अन्य ट्वीट के माध्यम से लालू यादव द्वारा मल्लाह समुदाय को मिले प्रेम पर भी प्रकाश डाला गया। दिव्या ने कहा कि लालू यादव ने मल्लाह समुदाय के प्रति सदैव प्रेम व आदर भाव दिखाया है। वहीं दिव्या इनके कुछ उदाहरण भी दिये हैं। दिव्या ने बताया कि कैप्टेन जय नारायण निषाद भारत सरकार में मंत्री, विद्यासागर निषाद मंत्री, रामाश्रय सहनी मंत्री और बेलदौर के मंडल जी, राज्यसभा। अतिपिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक को सत्ता में भागीदारी मान-सम्मान हमेशा लालू यादव और राजद ने दिया है।

इसके साथ ही दिव्या प्रकाश ने खुद के लिये मल्लाह समुदाय से आशीर्वाद, सहयोग, स्नेह व समर्थन देने की अपील की है। दिव्या ने कहा कि मेरे पिताजी के सदाचार, विकास व विचारधारा को एक बार फिर से तारापुर विधानसभा से मौका दें।

Tags:    

Similar News