बाढ़ के पानी से लगभग डूबा घर तो घबरा गई दो नई नवेली दुल्हन, मौका मिलते ही ससुराल छोड़ ऐसे पहुंची मायके
बिहार के पटना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बाढ़ के पानी से दो नई नवेली दुल्हनें इतनी भयभीत हुई कि वो अपने पिता और भाई के साथ मायके लौट आईं।;
बिहार (Bihar) का पटना (Patna) जिला भी इन दिनों बाढ़ (Flood) की चपेट में है। पटना में गंगा नदी का जलस्तर (water level of river ganga) चढ़ा हुआ है। स्थानीय लोग बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। इस बीच पटना के बिंद टोली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ज्योति देवी और छठी देवी नामक युवतियों का दो महीनों पहले बिंद टोली के युवकों के साथ विवाह हुआ था। तब से ही ये दोनों नई नवेली दुल्हनें (new brides) बिंद टोली में अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से रह रही थी।
समय गुजरा और 10 अगस्त की रात आई। इसी रात में अचानक बाढ़ का पानी इतना बढ़ गया कि ज्योति देवी और छठी देवी दोनों नई नवेली दुल्हनें बिंद टोली में घिर गईं। वैसे ज्योति देवी और छठी देवी के ससुराल वाले दोनों को अन्य सुरक्षित जगह पर लेकर जाने के लिए तैयार थे। पर ये दोनों स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। वहीं सोमवार को बिंद टोली में गंगा के जलस्तर में गिरावट आई। इसके बाद दोनों बहनें अपने मायके के लिए रवाना हो गईं।
हाथों में मेहंदी और नई साड़ी पहने नई नवेली दुल्हन अपने मायके जाते वक्त काफी प्रसन्न दिखाई दे रही थीं। साथ ही उनको महसूस हो रहा था कि जैसे हर दिक्कत से मुक्ति मिल गई हो। ज्योति देवी और छठी देवी को ससुराल से लाने के लिए भाई और पिता आए हुए थे। ज्योति देवी ने बताया कि उसने ऐसा भयावह दृश्य पहले कभी नहीं देखा था। उसको इस बात का भान भी नहीं था कि वह अपने मायके से विदा होकर ससुराल जा रही है। जहां ससुराल वाला घर चारों तरफ से पानी से घिरा होगा। साथ ही बाढ़ आने पर ऐसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार अब बिंद टोली में बाढ़ का पानी धीरे -धीरे घट रहा है।