घर से निकली लड़की का 5 लड़कों ने किया अपहरण, नशे का टीका देकर दिनभर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर
बिहार के सिवान जिले से हैवानियत का मामला समाने आया है। यहां पर शौच के लिए निकली लड़की का 4-5 लड़कों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद युवती को नशे का टीका देकर इन लड़कों ने उससे दिनभर सामूहिक दुष्कर्म किया।;
बिहार (Bihar) में महिलाओं, बहन, बेटियों और लड़कियों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप (Gangerape) समेत तमाम आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। अब गैंगरेप का मामला बिहार के सिवान (Siwan) जिले से सामने आया है। यहां पर अपहरण (kidnapping) करने के बाद एक युवती के साथ 4-5 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है। हालत खराब होने पर ये दरिंदे युवती को बदहवास हालत में उसी स्थान पर छोड़कर भाग गए। रेप पीड़िता (rape victim) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के असांव थाना इलाके स्थित पचबेनिया गांव में बुधवार को एक युवती अपने घर से शौच करने के लिए निकली थी। इस बीच चार से पांच युवकों ने मिलकर युवती का अपहरण कर लिया। उसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप (gang rape in siwan) किया। परिवार के लोगों को वारदात के बारे में उस वक्त पता चला जब वो देर शाम तक अपने घर वापस नहीं लौट सकी। इसके बाद परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में वो एकांत स्थान पर बदहवास हालत में उन्हें मिली। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि पचबेनिया गांव की रहने वाली एक लड़की अपने घर से निकलकर चवर में शौच करने के लिए गई हुई थी। उसी स्थान पर गांव निवासी ही चार से पांच लड़के घात लगाकर बैठे हुए थे। पीड़िता के अनुसार सभी लड़के उसका मुंह दबाकर उसे एकांत चवर में ले गए। वहां लड़कों ने उसको जबरन नशे इंजेक्शन लगाकर और गोली खिलाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इन लड़कों ने उस एकांत जगह पर करीब चार घंटे तक अगवा करके उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (rape) किया। जब उसकी हालत खराब हो गई तो वो बदमाश लड़की को उसी जगह पर गंभीर अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। जब काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची। परिवार के लोग लड़की की तलाश करते हुए चवर की ओर पहुंचे। जहां पर लड़की परिजनों समेत ग्रामीणों को चवर में बदहवास हालत में कराहती हुई मिली। परिजन लड़की को लेकर अपने घर आए और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं गांव पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को गंभीर अवस्था में सिवान सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गैंगरेप की वारदात को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है।
असांव थाना पुलिस ने बुधवार की रात में ही छापेमारी की। मामले को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है व उनसे पूछताछ चल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।