ललन सिंह ने JDU की नई टीम के गठन का किया ऐलान, कुशवाहा बने रहेंगे संसदीय दल के अध्‍यक्ष

जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की नई टीम का गठन कर ऐलान कर दिया है। इसमें ज्यादातर चेहरे पुराने हैं। वहीं केसी त्‍यागी को राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा संसदीय दल के अध्‍यक्ष बने रहेंगे।;

Update: 2021-09-28 14:34 GMT

जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट आज जारी कर दी। जदयू की इस नई टीम (new team of JDU) में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इसमें कुल 18 पदाधिकारियों को रखा गया है। इससे पहले वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में 16 पदाधिकारी शामिल थे। इस प्रकार कह सकते हैं कि नई लिस्ट में दो सदस्यों की बढ़ोतरी हुई है।

नई सूचि के अनुसार पूर्व सांसद केसी त्यागी (KC Tyagi) जदयू के प्रधान महासचिव पद पर अब भी बने रहेंगे। ऐसे ही एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जिन तीन नए पदाधिकारियों को लिस्ट में शामिल किया है। उनमें दो महासचिव हर्षवर्द्धन व मोहम्मद अली अशरफ फातमी हैं। इस सूची में तीसरा नाम जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का है। उन्हें जदयू का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के करीब दो महीनों के भीतर ललन सिंह ने यह लिस्ट जारी की है। ललन सिंह 31 जुलाई को नई दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

जयदू के राष्ट्रीय महासचिव

अली अशरफ फातमी, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक रामसेवक सिंह, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, जल संसाधन मंत्री संजय झा, प्रवीण सिंह, एमएलसी कमर आलम, हर्षवर्धन सिंह।

ये हैं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, सांसद आरपी मंडल, रवींद्र प्रसाद सिंह, राज सिंह मान व पूर्व पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद। 

Tags:    

Similar News