लालू यादव की पार्टी में पहुंचे पूर्व एमएलए महेश्वर सिंह, तेजस्वी यादव ने ग्रहण कराई सदस्यता

बिहार की सियासत में बीते काफी दिनों से हलचल देखी जा रही है। वहीं अब पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने राजद में शामिल हो गए हैं। पटना में आज उनको तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।;

Update: 2021-07-03 12:59 GMT

बिहार की सियासत (Bihar politics) में जारी हलचल के बीच पूर्व विधायक महेश्वर सिंह (Maheshwar Singh) ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) का दामन थाम लिया। महेश्वर सिंह ने शनिवार को बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी की सदस्यता प्राप्त की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मौजूद रहे। साथ तेजस्वी यादव ने महेश्वर सिंह को राजद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

आपको बता दें कि महेश्वर सिंह व मंजीत सिंह दोनों के राजद में शामिल होने की खबरें पहले से चल रही थीं। इस संबंध में बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेम शंकर प्रसाद सिंह ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली की वजह से जदयू नेताओं में काफी निराशा है। साथ ही कहा था कि जदयू नेता अपनी पार्टी के अंदर ही खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

याद रहे महेश्वर सिंह वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर व साल 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़कर हरसिद्धि विधानसभा सीट से जीत हासिल विधायक रह चुके हैं। इसके बाद के चुनावों में उनको मजबूत पार्टी से टिकट नहीं मिला। जिसकी वजह से महेशवर सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

राजद के ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर भी जदयू नेता महेश्वर सिंह के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी गई है। राजद ने अपने ट्वीट में लिखा कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों में आस्था जताते हुए हरसिद्धि से दो बार रहे विधायक महेश्वर सिंह जी शनिवार को अपने पूरे दल, बल, जनाधार व जन समर्थन के साथ पार्टी में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News