धान रोपने गई दो युवतियों के साथ होटल में गैंगरेप, गांव निवासी 2 महिलाओं ने ऐसे रची पूरी साजिश
बिहार के सुपौल जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां धान रोपने के बहाने घर से ले जाकर दो युवतियों के साथ गैंगरेप करवा दिया गया। मामले की साजिश रचने का आरोप गांव की रहने वाली दो महिलओं के खिलाफ लगा है।;
बिहार (Bihar) में महिलाओं के साथ रेप (Rape) समेत तमाम तरह की आपराधिक वारदातें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला बिहार में सुपौल (Supaul) जिले से सामने आया है। यहां पर दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िताओं की ओर से पूरे मामले की शिकायत पुलिस (Police) से कर दी गई है। पूरे मामले की साजिश रचने के का आरोप गांव निवासी ही दो महिलाओं के खिलाफ लगा है। फिलहाल दोनों आरोपित महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। शिकायत के अनुसार गांव की रहने वाली दो महिलाएं धान रोपनी का बहाना बनाकर गांव की ही दो युवतियों को अपने साथ ले गईं। जिनके साथ होटल में कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें से एक पीड़िता शादीशुदा बताई जा रही है। वहीं दूसरी नाबालिग लड़की (Minor girl) बताई जा रही है। मामले का खुलासा होने के बाद से ही दोनों आरोपित महिलाएं फरार हो गई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर लिया और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पीड़ित दोनों युवतियों के परिवार के लोगों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार को गाव निवासी ही दो महिलाएं दोनों युवतियों को धान रोपनी का बहाना बनाकर उनके घर से अपने साथ ले गईं। जिसके बाद महिलाओं ने इन दोनों युवतियों को सड़क किनारे ले जाकर जबरन एक टैम्पो में बैठा दिया गया। उक्त टैम्पो में पहले से कई लड़के सवार थे। फिर ये लड़के दोनों युवतियों को टैम्पो से सुपौल में स्टेशन के निकट एक होटल में लेकर पहुंचे। जहां पर 4 लड़कों ने दोनों युवतियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर देर शाम में ये लड़के दोनों युवतियों को गांव के पास ही सड़क पर छोड़ फरार हो गए।
जिसके बाद ये दोनों युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। जहां दोनों युवतियों ने पूरी बात अपने परिवार के लोगों को बता दी। मामले को सुनते ही परिजन थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के खुलासे के बाद से ही कथित दोनों महिलाएं जो दोनों युवतियों को बहला फुसलाकर धान रोपनी कराने ले गई थी, वो फरार हो गई हैं। पीड़िताओं के परिजनों ने मामले में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव की ही दो महिलाओं ने किया था 6 हजार में सौदा
बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों महिलाओं उर्मिला देवी और माया देवी ने किसी से 6 हजार रुपये लेकर दोनों युवतियों को उन लड़कों को सौंप दिया। जहां उन युवकों ने युवतियों से रेप किया।