गिरिराज सिंह ने की आपदा को अवसर में बदलकर जीडीपी को मजबूती दे रहे कामगारों की प्रशंसा
बेगूसराय के सांसद एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कोरोना आपदा को अवसर में बदलकर जीडीपी को मजबूती दे रहे 20 कामगारों की सरहना की है। बताया गया कि ये लोग कोरोना काल में बाहर से बिहार लौटे थे और अब वे मछलीपालन व पोल्ट्री का काम कर रहे हैं।;
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आपदा को अवसर में बदलकर अपनी जीविका चले रहे बेगूसराय के ग्रामीण लोगों की प्रशंसा की है। अपको बता दें गिरिराज सिंह बेगूसराय से स्थानीय सांसद भी हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोरोना आपदा को अवसर में बदलना, आत्म निर्भिर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है।
गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहार में बेगूसराय जिले के चिरंजीवीपुर गांव के टुनटुन कुशवाहा समेत करीब 20 प्रवासी कामगार को कोरोना काल में अपने घरों को वापस लौटकर आना पड़ गया था। जानकारी है कि जहां वे अन्य राज्यों में कामगार थे, वहां से वे बढ़ती कोरोना महामारी के बीच अपनी नौकरी को छोड़कर गांव वापस लौट आये थे। इसके बाद गांव में वापिस आकर इन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद टुनटुन कुशवाहा समेत इन 20 प्रवासी कामगारों ने गांव में ही मछलीपालन और पोल्ट्री का काम शुरू कर दिया है। वहीं गिरिराज सिंह ने बताया कि ये प्रवासी कामगार आज देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर रहे हैं।
प्रवासी मजदूरों को चुनाव के तहत किया गया जागरूक: डीएम
बेगूसराय जिलाधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिला में प्रवासी मजदूरों को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जागरूक करने के लिये प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसवीईईपी कार्यक्रम के तहत जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र में जिलास्तरीय स्वीप एवं पीडब्ल्यूडी सेल के पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवासी मजदूरों को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने हेतु उन्मुखीकरण-सह-मतदाता जागरूक किया गया।