Bihar: पूर्वी चंपारण में धान की सरकारी खरीद शुरू, जानें कितना मिलेगा भुगतान

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसकी जानकारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक की ओर से दी गई है। किसानों को ग्रेड वन धान के लिए प्रति क्विंटल 1888 रुपये का भुगतान किया जायेगा।;

Update: 2020-12-01 11:38 GMT

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के किसानों के लिये खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने मंगलवार को पताही प्रखंड के बोकाने कलां पैक्स में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पताही प्रखंड के बोकाने कलां पैक्स कार्यक्रम में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने पूर्वी चंपारण में धान उगाने वाले किसानों के लिये एक और खुशखबरी वाली जानकारी दी है। पूर्वी चंपारण डीएम ने बताया कि धान की सरकारी अधिप्राप्ति में किसानों को ग्रेड वन धान के लिए प्रति क्विंटल 1888 और सामान्य धान की खरीद पर 1868 रुपये का भुगतान किया जायेगा।

Tags:    

Similar News