यूपी से बिहार पहुंची महिला को मिल गई पति की पहली पत्नी तो घर बन गया अखाड़ा, ग्रामीण भी हो गए हैरान

बिहार में छपरा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक फौजी ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी रचा ली। वहीं जब दूसरी पत्नी ने बच्ची को जन्म दे दिया तो फौजी वहां से वह फरार हो गया।;

Update: 2021-07-20 14:37 GMT

बिहार (Bihar) के छपरा (Chapra) जिले से एक हैरतअंगेज मामला (amazing case) सामने आया है। जानकारी के अनुसार छपरा निवासी एक फौजी ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी (second marriage) रचा ली। जिसके बाद दूसरी पत्नी (second wife) को एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसे कुछ दिनों बाद उक्त फौजी दूसरी पत्नी को भी छोड़ कर फरार हो गया। यह अजब-गजब मामला छपरा के तरैया थाना इलाके स्थित डुमरी छपिया गांव से सामने आया है।

बताया जा रहा है कि फौजी सुनील महतो की दूसरी पत्नी ऐश्वर्या देवी ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत के अनुसार सुनील महतो ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर (Kanpur) की रहने वाली युवती ऐश्वर्या से शादी कर ली। शादी के बाद दूसरी पत्नी ऐश्चर्या ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। कुछ दिनों बाद ही फौजी सुनील महतो अपनी पत्नी ऐश्वर्या को यूपी के कानपुर में ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पति सुनील की खोज करते करते पत्नी ऐश्वर्या बिहार में छपरा जिले डुमरी छपिया पहुंच गई। जहां ऐश्वर्या को पता चला कि सुनील महतो पहले से ही विवाहित है। वहीं ऐश्वर्या शिकायत में आरोप लगाया कि यहां पर सुनील की पहली पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसके साथ गाली गलौच की। इसके बाद सुनील की पहली पत्नी ने ऐश्वर्या को पति के घर से बाहर निकाल दिया।

मामले पर ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान दोनों महिलाएं कई घंटों तक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहीं। जिसके बाद गांव वालों ने दोनों महिलाओं के बीच विवाद को शांत कराया। जहां दूसरी पत्नी न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। दूसरी ओर पूरे मामले से अंजान पति कहीं अपना मोबाइल फोन बंद करके बैठा हुआ है। इस बारे में पहली पत्नी को भी नहीं पता है कि उसका पति कहां है। लेकिन फौजी सुनील की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी ऐश्वर्या अपने पति के घर से बाहर निकाल दिया है। इस स्थितियों के बीच दूसरी पत्नी ने कानून का द्वार खटखटाया है।

Tags:    

Similar News